पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Hamirpur News Meeting Will Be Held Soon With The Officials Of Panchayati Raj Institutions The Governor Assured

पंचायती राज संस्थानों के पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी जल्द, राज्यपाल ने दिया आश्वासन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर|राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय के साथ यहां जिला परिषद चेयरमेन राकेश ठाकुर ने भेेंट की। ठाकुर ने राज्यपाल को शॉल, टोपी व बाबा बालक नाथ की फोटो देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि चर्चा के दौरान राज्यपाल ने जिला जिला परिषद, पंचायत समिति, ग्राम पंचायत अथवा पंचायत वार्ड क्षेत्रों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इन क्षेत्रों में नशा निवारण के बारे में किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत करवाया। किसी भी क्षेत्र, पंचायत का विकास तभी सम्भव है, यदि वहां का बच्चा नशे से दूर रहेगा। इसके अतिरिक्त राज्यपाल से अन्य विकासात्मक योजनाओं बारे भी विस्तृत चर्चा की गई। राज्यपाल ने जल्द ही प्रदेश स्तर पर पंचायती राज की तीनों संस्थाओं जिला परिषद, पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पंचायत क्षेत्रों को नशामुक्त करने के उपायों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।
खबरें और भी हैं...