पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महबूबा मुफ्ती ने भाजपा मंत्रियों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा

महबूबा मुफ्ती ने भाजपा मंत्रियों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महबूबा मुफ्ती ने भाजपा मंत्रियों का इस्तीफा राज्यपाल को भेजा

चंद्र प्रकाश गंगा व चौधरी लाल सिंह दोनों मंत्री हीरानगर में हिंदू एकता मंच की रैली में भाग लेने के बाद विवादों में घिर गए। रैली में कठुआ दुष्कर्म व हत्या मामले में आरोपियों को बचाने की मांग की गई थी।
जनता की भारी नाराजगी के बाद दोनों ने शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में राज्य ईकाई प्रमुख सत शर्मा को इस्तीफा सौंपा। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने की और इसमें इस्तीफे को मुख्यमंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया।
इन दोनों मंत्रियों की भूमिका की वजह से राज्य के पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) व भारतीय जनता पार्टी गठबंधन पर संकट खड़ा हो गया था।
पीडीपी सूत्रों ने कहा कि महबूबा मुफ्ती ने भाजपा हाईकमान को साफ कर दिया था कि जब तक दोनों मंत्री पद नहीं छोड़ेंगे तो वह राज्य के गठबंधन की अगुवाई जारी नहीं रख सकेंगी।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...