स्पोर्ट्स डेस्क. IPL 2018 में अपने अगले मुकाबले के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मंगलवार को दिल्ली पहुंच गई। जहां उसका अगला मैच शुक्रवार को
दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम से होगा। CSK प्लेयर्स के राजधानी पहुंचने के बाद एयरपोर्ट पर एक शानदार नजारा दिखा, जब एमएस धोनी की वाइफ साक्षी अपनी ही बेटी जीवा के मजे लेते दिखीं। दरअसल एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद जब टीम के सभी लोग एस्कलेटर से नीचे उतर रहे थे। उस दौरान जीवा अपने मम्मी-पापा में से किसी का भी हाथ ना पकड़कर टीम के एक मेंबर
कर्ण शर्मा का हाथ पकड़कर नीचे उतर रही थी। जीवा का दूसरा हाथ एक अन्य महिला ने पकड़ रखा था। हालांकि जीवा के बिल्कुल पीछे उनकी मम्मी साक्षी थीं, जो जीवा पर पूरी तरह से नजर रखे थीं। इसी दौरान साक्षी का एक परफेक्ट टाइमिंग वाला फोटो क्लिक हो गया, जिसमें वे मुस्कुराते हुए जीवा को देख रही हैं, वहीं उन्होंने अपनी एक उंगली अपने दांतों तले दबा रखी है। इस फोटो को देख ऐसा लग रहा है जैसे वे जीवा के मजे ले रही हैं, कि वो कब तक मम्मी को याद नहीं करती है। बता दें कि टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स के दो लीग मैच और बचे हैं। इनमें से उसका एक मैच 18 मई को दिल्ली के खिलाफ होगा, वहीं आखिरी लीग मैच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के साथ 20 मई को होगा।