- Hindi News
- National
- Ranchi News Mercury Teacher Dies Wife And Children Injured In Bike Collision In Dumri
डुमरी में बाइक की टक्कर में पारा शिक्षक की मौत, पत्नी व बच्चे घायल
डुमरी | सरिया थाना क्षेत्र के कोयरीडीह के समीप बीती रात दो बाइक की टक्कर में डुमरी प्रखंड के उमवि कुष्टो नावाडीह में पदस्थापित पारा शिक्षक दीपक कुमार मंडल की मौके पर मौत हो गई, जबकि प|ी और दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सुबह जब दीपक कुमार मंडल का शव उसके गांव पहुंचा, तो परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। दीपक कुमार की मां कुंती देवी और पिता भवानी मंडल का रो-रोकर बुरा हाल है। दीपक घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। डुमरी बीआरसी की ओर से 10 हजार, पारा शिक्षक संघ की ओर से 23 हजार 350 रुपए परिजनों को दिया गया।