पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Meteorological Department Said Rain Today And Tomorrow Strong Wind Will Also Run

मौसम विभाग ने कहा- आज और कल बारिश, तेज हवा भी चलेगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रांची | मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची सहित अन्य जिलों में लगभग 15 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग ने कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ ही लगभग 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से रांची सहित राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है। कुछ जिलों में बादल छाए रह सकते हैं, पर बारिश नहीं हो सकती है। राजधानी में शुक्रवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। ठंड़ी हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद दोपहर तक मौसम साफ रहा। मौसम विभाग के आकड़ों के अनुसार, शहर में कुल .3 एमएम बारिश हुई।
खबरें और भी हैं...