पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंउत्तरी मैक्सिकों से मिल रही ख़बरों के मुताबिक वहाँ एक जेल में दंगे और आगज़नी की घटनाएँ हुई हैं और कम से कम 52 लोग मारे गए हैं.
नीवो लेयोन प्रांत के गवर्नर जेमी रोडरीग्ज़ ने कहा है कि 12 लोग घायल भी हुए हैं. जेल के बाहर कैदियों के रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ है क्योंकि वे अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी चाहते हैं.
चश्मदीदों के अनुसार, तड़के ही जेल से चिल्लाने और धमाकों की आवाज़े सुनाई दी थीं.
एक इमारत में धुआं उठता दिखाई दे रहा था, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और कोई भी क़ैदी फ़रार नहीं हुआ है.
यह घटना ऐसे समय हुई है जब देश के उत्तरी शहर सिउडाड जॉरेज़ के एक जेल का पोप फ्रांसिस दौरा करने वाले हैं. यह इलाक़ा ड्रग तस्करों के बीच हिंसा के लिए काफी कुख्यात रहा है.
दंगे का कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है. लेकिन एक ख़बर में कहा गया है कि कुख्यात ज़ेटास ड्रग माफिया के गुट से संबंधित एक कैदी के जेल से फरार होने की कोशिशों के बाद हिंसा भड़की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.