पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • MI Vs RCB Live Match Streaming At Hotstar: देखें मुंबई इंडियंस Vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर

IPL 2018 MI vs RCB Live Match: मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर से, जानिए कहां देख पाएंगे ये रोमांचक मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुंबई. वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को मुंबई इंडियंस और राॅयल चैलेंजर्स बेंगलौर का मैच खेला जाने वाला है। मुंबई के लाखों फैन्स को उम्मीद है कि इस मैच को जीतकर उनकी टीम इस आईपीएल में जरूर वापस करेगी। मुंबई का 11वें सीजन में अब तक का सफर बेहद फीका रहा है। वो अपने तीनों नजदीकी मुकाबले गंवाकर प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे चल रही है। वहीं, कोहली की टीम पिछला मैच हारने के बाद पलटवार करने के बारे में सोच रही है। उम्मीद है कि कोहली, डिविलियर्स और मैक्कुलम इस मैच को अपनी झोली में डालने के लिए कोई कमी बाकी नहीं रखेंगे। कुल मिलाकर क्रिकेट प्रेमियों को फटाफट क्रिकेट की बेहतरीन कलाकारियां देखने को मिलेंगी। नजरें इस बात पर भी रहेंगी कि आखिरकार कोहली और रोहित में से कौन बेहतर कप्तानी करता है। बहरहाल, आप इस मैच का पूरा लुत्फ ले पाएं, इसलिए DainikBhaskar.com आपको इस मैच से जुड़ी हर जानकारी दे रहा है।  

 

कब खेला जाएगा मैच

- मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर के बीच 17 अप्रैल 2018 को।

 

 

कहां होगा मैच?
- MI vs RCB का यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। 

 

 

क्या होगा वक्त?
- भारतीय समय के मुताबिक, मैच रात 8 बजे शुरू होगा। 

 

 

किस टीम का होम ग्राउंड?
- मुंबई इंडियंस का।

 

 

कहां देख सकते हैं मैच?
- अगर आप वानखेड़े स्टेडियम में नहीं हैं तो फिर स्टार नेटवर्क के स्पोर्ट्स चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री के साथ ये मैच देख सकते हैं।

 

 

क्या ऑन लाइन भी देख सकते हैं?
- जी हां, आप Hotstar पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। इसके अलावा DainikBhaskar.com आपको ना सिर्फ इस मैच बल्कि आईपीएल के सभी मैचों के live updates दे रहा है। तो रोमांच के इन पलों को हमारे साथ जरूर साझा करें। 

खबरें और भी हैं...