- Hindi News
- National
- Kullu News Mid Day Mill Worker Conducting Examinations In Srikot Primary School
श्रीकोट प्राथमिक पाठशाला में मीड डे मिल वर्कर करवा रहा परीक्षाएं
लोगों का आरोप यहां पर अध्यापक न होने से बच्चे पढ़ाई में है कमजोर
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल में दुर्गम क्षेत्र श्रीकोट प्राथमिक पाठशाला में बिना अध्यापक के परीक्षाएं करवाई जा रही है। ये परीक्षाएं मीड डे मील वर्कर करवा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने यह आरोप लगाया है।
स्थानीय लोगों राम चन्द, बुध राम, जीत राम, धनी राम, वीर सिंह, ज्ञान चन्द, जय राम, मोहर सिंह और जय राम आदि का कहना है कि इस स्कूल में बच्चों का भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है बिना अध्यापक के बच्चों का परीक्षा देना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। लोगों का कहना है कि इसी वजह से यहां के बच्चे पढ़ाई लिखाई में कमजोर है। उन्हें अपने बच्चों के भविष्य की चिंता हो रही है। लोगों का आरोप है कि यहां दो अध्यापक तैनात होने के बावजूद भी बच्चों की परीक्षाएं मिड डे मील वर्कर द्वारा ली जा रही है। इस प्राथमिक विद्यालय में इस समय दो अध्यापक कार्यरत है लेकिन आजकल बच्चों की परीक्षाएं चल रही है जो मिड डे मील वर्कर द्वारा ली जा रही है।
आज शुक्रवार को जब कुछ अभिभावक स्कूल पहुंचे तो वहां पर पहली से चौथी कक्षा तक की परीक्षाएं चली थी। बच्चों को परीक्षा सामग्री दी गई थी लेकिन कोई भी अध्यापक मौजूद नहीं था। केवल मिड डे मील वर्कर ही बच्चों के लिए भोजन तैयार कर रहे थे और बच्चे अकेले ही स्कूल के भवन में अपने अपने पेपर हल कर रहे थे। इस समय करीब 45 नौनिहाल इस पाठशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। अभिभावकों ने इसका एक वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसमें लोग शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बिना अध्यापकों के कैसे बच्चों का भविष्य सवर पाएगा।