पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभूमध्यसागर में दो मोटरबोट डूबने से दो सौ लोगों के मारे जाने की आशंका है.
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी के अनुसार, \"समंदर में चार दिन गुज़ारने वाले नौ लोगों को बचा लिया गया है, जबकि अन्य 203 लोगों को लहरों ने निगल लिया.\"
शरणर्थियों के लिए काम करने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कहा कि दोनों मोटरबोट शनिवार को लीबिया से चली थीं.
इटली में यूएनएचसीआर की प्रवक्ता कारलोट्टा सामी ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि, \"यह बहुत दुखद घटना है.\"
हर साल अफ्रीकी देशों से बहुत से लोग नौकाओं में सवार होकर बेहतर भविष्य के लिए यूरोप की तरफ़ निकलते हैं और कई ऐसे हादसों का शिकार हो जाते हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.