पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. प्रदेश सरकार के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह मंगलवार सुबह अचानक सिंचाई विभाग के ऑफिस पहुंचे। 10 बजे कार्यालय पहुंचे मंत्री ने देर से आने वाले कर्मचारियों को लेकर कड़ी नाराजगी जताई। कर्मचारियों के रवैये से नाराज मंत्री ने कार्यालय के मेन गेट में ताला बंद करवा दिया और कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की।
लेट कर्मचारियों को को गेट के बाहर किया खड़ा
- मंत्री धर्मपाल सिंह ने अपने विभाग के सभी सेक्शन में जाकर कर्मचारी और अधिकारियों को चेक किया। लेट से आये कर्मचारी गेट के बाहर खड़े रहे वहीं, कई अधिकारी नदारद मिले। जिसके बाद मंत्री ने उपस्थिति रजिस्टर को जब्त कर लिया है।
क्या कहा मंत्री ने
- धर्मपाल सिंह ने कहा कि आज हमने अपने विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। 69 अधिकारी और कर्मचारी मौके से नदारद मिले। जिसके बाद एक दिन का वेतन कटाने का आदेश दिया गया है और सभी से स्पस्टीकरण मांगा गया है। वहीं, उन्होंने बताया कि कार्यालय में जगह-जगह गंदगी भी पाई गई है। कई जगह पान की पीके पड़ी मिली हैं। जिसके लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.