पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मंत्री गोपाल भार्गव बोले- 40% वाले को 90% वाले के ऊपर चढ़ा दोगे तो देश पिछड़ जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. सुप्रीम कोर्ट के फैसले और 2 अप्रैल को हुई हिंसा के बाद एससी-एसटी वोटर्स को साधने में लगी भाजपा के लिए मंत्री गोपाल भार्गव का ताजा बयान विवाद खड़ा कर सकता है। भार्गव ने रविवार को नरसिंहपुर में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में कहा कि जब 40 प्रतिशत वाले को 90 प्रतिशत वाले से ऊपर चढ़ा दिया जाएगा तो यह प्रतिभा का नुकसान होगा। इससे देश पिछड़ जाएगा। यह कहीं ब्राह्मणों के साथ अन्याय न हो जाए। यह मजाक प्रतिभा के साथ हो रहा है। ईश्वर प्रदत्त व्यवस्था के साथ अन्याय हो रहा है। 

-जातियों को वोट बैंक के तौर पर ही इस्तेमाल किया जाता है। हर पार्टी ब्राह्मण से वोट तो चाहती है, लेकिन उसे कुछ नहीं देना चाहती है। कमोबेश ऐसा सभी जातियों के साथ हो रहा है।  

 

बाद में सफाई दी

-हालांकि, बाद में उन्होंने बयान पर सफाई में कहा- "मेरे वक्तव्य को राजनीतिक कारणों से तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है। मैं  आरक्षण व्यवस्था का घोर समर्थक हूं। मैने अपने वक्तव्य में कहीं आरक्षण शब्द का उपयोग पर उल्लेख नहीं किया और न इसके पूर्व अपने 40 वर्षों के राजनीतिक जीवन में किया है।"  उन्होंने ये भी कहा कि मैं ब्राह्मण सम्मेलन में गया था और वहां पर उनकी ही बात करनी थी। किसी भी तरह से उन्होंने आरक्षण शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। 

खबरें और भी हैं...