पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत ने विवाह समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का बड़ा उदाहरण पेश किया। बुधवार को नागदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कृष्णा जीनिंग परिसर में अायोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में गेहलोत के बड़े पोते मनीष का विवाह हुआ। देव दीनदयाल विचार मंच के सहयोग से नपा द्वारा आयोजित समारोह में शाम 5 बजे शहर के मुख्य मार्ग से निकले 110 जोड़ों के बनोले में अन्य जोड़ों के साथ मनीष भी दुल्हन रेखा के साथ ट्रैक्टर में परिजन के साथ सवार थे। मंंत्री ने पोते की शादी में जमकर किया डांस...
- सामूहिक बनोले से पहले 56 ब्लॉक स्थित निवास से निकली वरनिकासी के दौरान गेहलोत ने भी जमकर डांस किया।
- गेहलोत के छोटे पोते देवेंद्र का विवाह भी 29 अप्रैल को ताल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ही होगा।
- देवेंद्र केंद्रीय मंत्री के गेहलोत के सबसे छोटे बेटे अालोट विधायक जितेंद्र गेहलोत के पुत्र हैं।
- खास बात यह रही कि केंद्रीय मंत्री के पोते की शादी के लिए अलग से किसी तरह का विशेष इंतजाम नहीं किया गया था।
- मंत्री के परिजन, रिश्तेदारों सहित बाहर से आए मेहमानों ने भी सादगी के साथ विवाह में हिस्सा लिया।
- सम्मेलन में सभी को एक जैसा भोजन परोसा गया। भास्कर से चर्चा में केंद्रीय मंत्री गेहलोत ने बताया विवाह को लोगों ने दिखावे का त्योहार बना दिया है।
- कोई क्या कहेगा इस चिंता में गरीब कर्ज लेकर बेटे-बेटियों के विवाह में फिजूलखर्ची भी करता है।
- ऐसे में हम लोगों को अगर जनता ने नेतृत्व का अधिकार दिया है तो बदलाव की शुरुआत भी घर से ही करना होगी।
- मुझे खुशी है कि एक बड़े उद्देश्य को सार्थक करने के लिए मेरे परिवार का हर सदस्य शामिल रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.