पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

14 साल की मंदबुद्धि बच्ची से रेप, बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया था 4 बच्चों का पिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डेराबस्सी.  नजदीकी गांव सुंडरा में 14 साल की मंदबुद्धि लड़की से रेप के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के मुताबिक चार बच्चों के पिता 55 साल के जरनैल सिंह को बतौर साजिशकर्ता शामिल किया गया है, जबकि 32 साल के कुलदीप सिंह पर रेप का आरोप है। दोनों को डेराबस्सी कोर्ट में पेश करने पर अदालत ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर पटियाला सेंट्रल जेल भेज दिया है।

 

 

दुबई में काम कर रही मां को फोन पर बेटी ने बताई सारी कहानी 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता आठवीं कक्षा की स्टूडेंट है। बच्ची मंदबुद्धि है और उसकी मां दुबई में बेबी केयर का काम करती है और उसके पिता यहीं रहते हैं। इस मामले का खुलासा उस समय हुआ जब यह बच्ची फतेहगढ़ साहिब में अपने रिश्तेदार के यहां एक विवाह समारोह में गई हुई थी। वहां उसने अपनी मामी से हुई बातचीत में उसके साथ हुए रेप की बात बताई। इसके बाद उसकी मामी ने दुबई में बच्ची की मां को फोन करके इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची की मां ने अपने पति को फोन करके यह सारी बात बताई तो बच्ची के पिता ने पुलिस को शिकायत दी है। 

 

बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल ले गया था अारोपी

पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि बीती 6 अप्रैल को जरनैल सिंह जो कि गांव सुंडरा का रहने वाला है। वह भैंसे चराने का काम करता है अौर उसी ने बच्ची को अकेला देखा था। वह बच्ची को बहला-फुसलाकर कुलदीप सिंह के पास नजदीकी जंगलों में ले गया। वहां पहले से मौजूद उसके साथी कुलदीप ने भी उसके साथ रेप किया तो जरनैल सिंह वापस वहीं आ गया।

 

किसी को बताने पर परिवार को जान से मारने की धमकियां भी दी

इसके बाद आरोपियों ने उसे ये बात किसी को न बताने का दबाव बनाते हुए उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। इसके बाद पीड़ित लड़की कुछ दिन धमकियों के दबाव में रही। फिर उसने अपने परिवार वालों को सारा किस्सा बयान कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर 14 अप्रैल को आईपीसी 376, 506, 120बी और पोक्सो एक्ट, 2012 के तहत केस दर्ज किया है। 

खबरें और भी हैं...