पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना। राज्य के हरेक जिले में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय खोले जाएंगे। मंगलवार को कैबिनेट ने राज्य अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय योजना की मार्गदर्शिका को मंजूरी दे दी। गृह विभाग के प्रधान सचिव आमीर सुबहानी ने बताया कि इस स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक के छात्रों का प्रवेश परीक्षा के जरिए नामांकन होगा।
नामांकन के लिए वैसे छात्र आवेदन कर सकेंगे जिनके पिता की सालाना आय 6 लाख रुपए तक होगी। इन स्कूलों का संचालन एक समिति के माध्यम से होगा। जल्द ही ऐसे स्कूलों की जिलावार संख्या तय करने के लिए सर्वेक्षण कराया जाएगा। जिन जिलों में जमीन मिलेगी वहां पर स्कूल का तत्काल निर्माण करा दिया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.