पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपटना. राजधानी में शनिवार देर रात हुई गैंगरेप की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के जीपीओ गोलंबर के पास की है। पुलिस ने देर रात ही मामला दर्ज किया और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस एक फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
लड़की के शोर मचाने पर जमा हुए लोग
शनिवार देर रात करीब 12 बजे जीपीओ गोलंबर और रेल लाइन के पास किसी लड़की के शोर मचाने की आवाज आई। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लड़की की हालत देखकर लोग समझ गए कि इसके साथ कोई घटना हुई है। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। नाबालिग लड़की ने जब घटना के बारे बताया तो पुलिस के होश फाख्ता हो गए।
2 आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग लड़की के बयान के आधार पर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी का नाम छोटू और फेकन बताया जा रहा है। छोटू की उम्र 18 साल है और वह जक्कन पुर का रहने वाला है वहीं फेकन की उम्र 19 साल और वह कमला नेहरू नगर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने लड़की को देर रात ही मेडिकल के लिए पीएमसीएच अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.