पासिंग द बॉल में आशा और डांस में मिष्टी को पहला स्थान
दैनिक भास्कर और प्रेमसंस मोटर्स की ओर से रविवार को हरिहर सिंह रोड के नारायण अपार्टमेंट में संडे कार्निवाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शाम करीब 4 बजे से शुरू हुआ। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब मस्ती की। लोगों के लिए कई तरह के गेम्स और टैलेंट शो का आयोजन किया गया। जिसमें डांस फ्रीज में पहले स्थान पर मिष्टी कुमारी ने अपनी जगह बनाई, वही सेकेंड में अाशी कुमारी और थर्ड पर ब्रिस केतू रहे। इसके बाद पासिंग द बॉल हुआ, जिसमें फर्स्ट अाशा, सेकेंड नीतू कुमारी और थर्ड रेनू रही। साथ ही बैट एंड बॉल का भी आयोजन किया गया। जिसमें फर्स्ट स्थान पर प्रिंस कुमार, सेकेंड राजेन्द्र गुप्ता और थर्ड संजीव रहे।
कपल गेम में फर्स्ट अाशा-समुद्री ने अपनी जगह बनाई, सेकेंड में प्रेरणा-ममता और थर्ड राजेन्द्र-मंजू रहे। डांस में रौनक कुमार,अाशी कुमारी, संगीता कुमारी विजेता हुईं।
आशा-समुद्री बनीं विजेता
नारायण अपार्टमेंट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल बच्चे-महिलाएं।