पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंपंचकूला. एक दिन पहले संदिग्ध हालात में घर से गायब हुए 14 साल के बच्चे का शव सेक्टर-28 में एक गड्ढे में मिला। बिलनुमा इस गड्ढे से सिर्फ उसके पैर ही नजर आ रहे थे। मौके के हालात देखकर ऐसा लग रहा था कि किसी ने मर्डर कर गड्ढे के अंदर शव दबाने के लिए डाल दिया हो। पुलिस यहां पहुंची, जिसके बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया।
जेसीबी मंगवाकर गड्ढे से शव को बाहर निकाला गया
- सेक्टर-28 में रहने वाला 14 साल का पहाड़ी सोमवार को घर से खेलने के लिए निकला था। शाम तक वह घर नहीं आया तो परिवार वालों ने सोचा कि किसी दोस्त के पास होगा।
- रात करीब 10 बजे तक जब वह नहीं आया तो घरवालों ने तलाशना शुरू किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। मंगलवार शाम को एक लड़का सड़क के किनारे सैर कर रहा था। उसने देखा कि कोई मिट्टी में दबा पड़ा है। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने जेसीबी को मंगवाकर गड्ढे से शव को बाहर निकाला। बच्चे के मुंह से खून निकल रहा था और उसके हाथों के पास मोबाइल फंसा हुआ था।
सवाल-आखिर गड्ढे में क्या लेने गया बच्चा
एसएचओ चंडीमदिर महमूद खान ने बताया कि पहले तो इसे मर्डर माना जा रहा था, लेकिन फॉरेंसिक एक्सपर्ट के मुताबिक उसकी मौत सांस घुटने से हुई है। हो सकता है कि वह इस गड्ढे में फंस गया हो। सवाल ये है कि वह गड्ढे में क्या लेने गया था। अभी बॉडी को सेक्टर-6 स्थित जनरल हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद सारी बात क्लीयर होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.