पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंगुरदासपुर. कलानौर तहसील के गांव मानेपुर में 15 साल की एक लड़की की पंचायत घर में दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। रेप की भी आशंका है, क्योंकि बताया जा रहा है कि उसके नीचे से कपड़े उतरे हुए थे, ब्लीडिंग भी हुई है लेकिन सही तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। घटना के बाद से गांव में तनाव है। एसएसपी हरचरण सिंह भुल्लर ने बताया कि रेप हुआ या नहीं, इस पर सस्पेंस है। अज्ञात के खिलाफ हत्या व रेप का मामला दर्ज किया गया है।
भाई से कहा- पंचायत घर में लंगर लगा है, गया ताे वहां मिली बहन की लाश
करीब 600-700 आबादी वाले मानेपुर गांव में मृतका अपने दो भाई और 80 साल के दादा के साथ रहती थी। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे के बाद कहीं चली गई। घरवालों ने उसे तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली।
बुधवार सुबह करीब 11 बजे मृतका के 5-6 साल के भाई से गांव के किसी व्यक्ति ने कहा कि पंचायत घर में लंगर लगा है। वह जब वहां पहुंचा तो बहन की ऐसी हालत देख घरवालों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।उस युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर हरियाणा में नौकरी करने वाला मृतका का पिता भी शाम को गांव पहुंच गया।
गले-हाथ पर चोट के निशान, नीचे के कपड़े उतरे थे
थाना इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के मुताबिक लड़की के गले पर दुपट्टा कसा हुआ था। आशंका है कि गला घोंटकर उसकी हत्या की गई। साथ ही उसके सीधे हाथ पर भी निशान थे। वहीं, मृतका के नीचे के कपड़े उतरे हुए थे। संभवत: रेप के बाद उसकी हत्या की होगी। निर्मल सिंह के मुताबिक डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
डॉक्टर ने कहा, ब्लीडिंग के और भी हो सकते हैं कारण
- मृतका का पोस्टमार्टम करने वाले तीन सदस्यीय डॉक्टरों के पैनल में शामिल डॉक्टर ज्योति ने बताया कि अभी रेप हुआ या नहीं, इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। हालांकि, जो ब्लीडिंग हुई है वह मासिक धर्म के कारण भी हो सकती है। दूसरे डॉक्टर राज मसीह का कहना है कि लड़की के दुपट्टे से उसका गला घोंटा गया और संभवत: उसी के चलते उसकी मौत हो गई।
- तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। वीरवार को पैनल की रिपोर्ट आएगी। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। दूसरी ओर, पुलिस ने गांव के ही दो-तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
दो शादी की थी मृतका के पिता ने, दोनों छोड़कर चली गईं
गांव के लोगों का कहना है कि मृतका के पिता ने दो शादी की थीं। पहली वाली पत्नी से मृतका (15) व एक लड़का (17) है। करीब 12-13 साल पहले मृतका की मां घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की। उससे एक लड़का है। मृतका का भाई दोस्तपुर गांव में कक्षा 10वीं का छात्र है। मृतका की दूसरी मां अमृतसर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में काम करती है, गांव कभी-कभी ही आती है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.