पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिथुन चक्रवर्ती बैक पेन के चलते बेड रेस्ट पर, एक गलती की वजह से हो जाती है ये हालत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हेल्थ डेस्क। लगभग एक साल से लाइमलाइट से दूर 65 साल के मिथुन चक्रवर्ती इन दिनों कंप्लीट रेस्ट ले रहे हैं। वह काफी महीनों से अपने ऊटी स्थित घर में वक्त बिता रहे थे लेकिन अब उन्हें इलाज के लिए दिल्ली में भर्ती कराया गया है। मिथुन को बैकपेन की समस्या है और इस वजह से उन्हें काफी दिक्कत हो रही है।

 

 9 साल पहले इमरान खान की फिल्म 'लक' के लिए एक स्टंट परफॉर्म करते वक्त मिथुन को बैक में चोट लग गई थी। उन्हें चॉपर से जम्प करना था लेकिन टाइमिंग मिस होने की वजह वह गिर पड़े थे। बस तभी से उन्हें बैक पेन की समस्या हो गई जो आज भी जारी है।

 

क्या कहते हैं डॉक्टर

इस बारे में जब हमने मुंबई जसलोक हॉस्टिपटल के ऑर्थोपेडिक सर्जरी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ अमीत पिसपति से बात की तो उन्होंने बताया कि सिर्फ छोटी सी गलती किसी के भी बैक पेन को बढ़ा सकती है और उसकी हालत इतनी खराब हो सकती है कि सर्जरी करनी पड़े। 

 

ये गलती है चोट लगने पर उसे इग्नोर कर एक्शन को जारी रखना। इसका मतलब है कि जब किसी को चोट लगती है और उसे बैक पेन फील होता है वो उस चोट को छोटी समझकर इग्नोर कर देता है और रेस्ट नहीं करता। रेस्ट न मिलने और लगातार काम करते रहने से मसल्स डैमेज हो जाती हैं। और ये प्रॉब्लम लाइफटाइम के लिए हो जाती है। फिर इसे ठीक करना मुश्किल होता है। कई बार ये पेन सर्जरी की वजह बन जाता है। 


आगे की स्लाइड्स पर जानिए बैक पेन होने पर क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए...

खबरें और भी हैं...