एमएल गुप्ता बने रोटरी के सहायक गवर्नर
मंडी| रोटेरियन इंजीनियर एमएल गुप्ता को रोटरी का सहायक गवर्नर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति रोटेरियन देवेंद्र सिंह डिस्ट्रिक गवर्नर इलेक्ट ने अपनी कार्यकारिणी में शामिल किया। एमएल गुप्ता को रोटरी क्लब सुंदरनगर, रोटरी क्लब बिलासपुर व रोटरी क्लब जोगिंदरनगर का दायित्व दिया गया है। उनका कार्यकाल पहली जुलाई 2020 से 30 जून 2021 तक का होगा।