पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ranchi News Mla Irfan Attacked Congress State In Charge Rpn Singh Said Lollipop Handed Over To Minorities By Giving Tickets This Is Bjp39s Attack

विधायक इरफान का कांग्रेस प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह पर हमला, कहा-टिकट देकर अल्पसंख्यकों काे थमाया लाॅलीपाॅप, यह भाजपा काे वाॅकअाेवर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्यसभा चुनाव में शहजादा अनवर काे कांग्रेस की अाेर से प्रत्याशी बनाने पर पार्टी में बवाल शुरू हाे गया है। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने अपनी ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी अारपीएन सिंह पर हमला बाेला। कहा-अल्पसंख्यक काे उम्मीदवार बनाने के नाम पर लाॅलीपाॅप थमाया गया है। कांग्रेस ने जाे उम्मीदवार उतारा है, उससे साफ पता चलता है कि हमने भाजपा काे वाॅकअाेवर दे दिया है। शुक्रवार काे मीडिया से बातचीत में उन्हाेंने कहा कि यह टिकट साेनिया गांधी या राहुल गांधी ने नहीं, बल्कि अारपीएन सिंह ने बांटा है। वे यूपीए के दूसरे उम्मीदवार काे कैसे जिताएंगे। अब अारपीएन रांची अाएं, कैंप करें अाैर इस उम्मीदवार काे जिताएं। उन्हाेंने कहा कि अल्पसंख्यक काे उम्मीदवार बनाने के पीछे बड़ी राजनीति है। अल्पसंख्यक वर्ग काे खुश करने के लिए उम्मीदवार बनाया गया है ताकि अाने वाले राज्यसभा चुनाव में अपना दावा न ठाेक सकें। इसे समझने अाैर सही निर्णय लेने की जरूरत है। अल्पसंख्यक वर्ग सिर्फ वाेट देने के लिए नहीं, बल्कि पूरी कड़ी का हिस्सा है। पार्टी द्वारा अल्पसंख्यक उम्मीदवार उतारने का वह स्वागत करते हैं। हम सभी काे रणनीति के तहत लड़ना अाैर जिताना चाहिए। उन्हाेंने अाराेप लगाया कि उन्हें राहुल गांधी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

भाजपा ने दर्शाया जीत का आंकड़ा आजसू-निर्दलीय का मिला साथ

रांची | राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में शुक्रवार को दीपक प्रकाश के नामांकन के दौरान भाजपा ने अपने संख्या बल का प्रदर्शन किया। भाजपा ने दिखा दिया कि उसके पास जीत का मैजिक नंबर है। कुल 27 विधायक प्रस्ताव बने। विधानसभा सचिव महेंद्र प्रसाद के कार्यालय कक्ष में दीपक प्रकाश ने तीन सेट में नामांकन पत्र भरा, जिनमें आजसू विधायक लंबोदर महतो और बरकट्ठा के निर्दलीय विधायक अमित यादव के भी हस्ताक्षर हैं। पहले सेट में भाजपा के 10 विधायक हैं। शेष पेज 14 पर

कांग्रेस प्रत्याशी के 10 प्रस्तावक सीएम बोले- रोचक हुआ चुनाव

रांची | यूपीए के दूसरे उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस नेता शहजादा अनवर ने शुक्रवार काे विधानसभा सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र भरने के बाद शहजादा अनवर ने मीडिया के समक्ष दावा किया कि उनकी जीत तय है। उन्हें निर्दलीयाें का भी समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा भी समर्थन मिलेगा। इस माैके पर मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री डाॅ. रामेश्वर उरांव, विधायक दल के नेता अालमगीर अालम, राजद नेता अाैर मंत्री सत्यानंद भाेक्ता माैजूद थे। शेष पेज 14 पर

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन ने चर्चाओं को और हवा दे दी

शहजादा अनवर काे राज्यसभा चुनाव में यूपीए प्रत्याशी बनाने पर अब झारखंड में भी कांग्रेस में बवाल

अारपीएन बाेले-नहीं चलेगी ठेकेदारी, इरफान कार्रवाई के लिए बाध्य न करें

इस संबंध में जब अारपीएन सिंह से पूछा गया ताे उन्हाेंने कहा- इरफान अंसारी कार्रवाई करने के लिए बाध्य न करें। वे कम उम्र के हैं अाैर उन्हें अभी राजनीति करनी है। अगर उन्हें कहीं काेई दिक्कत है अाैर कुछ कहना है ताे पार्टी फाेरम में कहना चाहिए। अगर वे मीडिया में बयान देते रहे ताे उनपर भी कार्रवाई हाे जाएगी। कांग्रेस में ठेकेदारी प्रथा बंद हाे चुकी है। अब पार्टी में काेई ठेकेदारी नहीं चलने वाली है। वे जल्द ही रांची अा रहे हैं। पार्टी ने अपना प्रत्याशी दे दिया है। लाेकसभा चुनाव के समय किए वादे के अाधार पर अल्पसंख्यक काे उम्मीदवार बनाया गया है। सारा कुछ अालाकमान की जानकारी अाैर सहमति से हाेता है। इसमें किसी काेई शक नहीं होनी चाहिए।
खबरें और भी हैं...