पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जेई का आरोप, विधायक और उसके पति ने दी जान से मारने की धमकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गाजीपुर. गहमर थाना क्षेत्र के 33/11 केबी विद्युत केन्द्र कामाख्या धाम के जेई कुलदीप यादव ने जमानियां विधायक व उनके पति द्वारा हाथ पैर तोड़ेने और जान से मारने की दी धमकी देने का आरोप लगया है। जेई ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को फोन पर धमकी देने की सूचना देते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

 

 

- जानकारी के अनुसार गहमर मे अवैध ढंग बीना कोई निविदा का विद्युत पोल लगाने का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें एक प्राईवेट लाइन मैन की मौत भी हो चुकी है। जिसका विरोध करते हुए गहमरवासी विद्युत पोल लगाने का विरोध कर रहे हैं।
- जेई ने बताया कि बुधवार की रात उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया की विधायकजी से बात करिये। जिसके बाद विधायक और उनके पति ने अवैध ढंग से हो रहे कार्य को रोके गए ग्रमीणों पर थाने में एफआईआर कराने का दबाव बनाया जाने लगा। मेरे द्वारा मना करने पर हाथ पैर तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने लगे।

- मामले में पुलिस अधिक्षक सोमेन वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में भाजपा विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि धमकी देने जैसे बात नहीं है मैं केवल उसको समझा रही थी।

खबरें और भी हैं...