पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जोधपुर सेंट्रल जेल: 20 साल की सजा काट रहे तंजानियाई से मोबाइल मिला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

 जोधपुर. सेंट्रल जेल में पहली बार किसी विदेशी कैदी से मोबाइल मिलना सामने आया है। पुलिस-प्रशासन की टीम ने जेल प्रशासन के साथ शुक्रवार अपराह्न आकस्मिक तलाशी ली। जिसमें मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 20 साल की सजा काट रहे एक तंजानियाई कैदी व एक विचाराधीन बंदी से एक-एक मोबाइल के साथ ही दो अन्य लावारिस मोबाइल, 9 चार्जर व अन्य सामान बरामद हुआ।

 

 

- जेल अधीक्षक की ओर से रातानाडा थाने में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। शनिवार अपराह्न 3:35 बजे एडीसीपी (ईस्ट) अनंत कुमार, एडीएम सिटी-द्वितीय महिपाल कुमार, एसीपी (ईस्ट) आईपीएस सुधीर चौधरी टीम के साथ अचानक सेंट्रल जेल पहुंचे। यहां डीआईजी (जेल) विक्रमसिंह कर्णावत, जेलर जगदीश पूनिया के साथ तलाशी शुरू की। इस दौरान वार्ड तीन की बैरक नंबर 4 में सजायाफ्ता कैदी तंजानिया निवासी एडम गोडविन (44) पुत्र गोडविन टिमोच के पास सैमसंग कंपनी का मोबाइल मय सिम बरामद हुआ।

 

6 माह में 70 मोबाइल मिले

- जेल प्रशासन ने करीब छह माह से तलाशी अभियान चला रखा है। इस दौरान 70 मोबाइल जब्त किए जा चुके हैं। गत 15 अप्रैल की रात को आरएसी की टीम ने जेल प्रहरी गोरधन की तलाशी ली, तब उसे अपने जूतों में मौजे के नीचे खाकी टेप से चिपकाए दो मोबाइल ले जाते हुए पकड़ा था। इस संबंध में जेल अधीक्षक की ओर से रातानाडा थाने में केस दर्ज करवा आरोपी प्रहरी गोरधन को गिरफ्तार भी कराया था।

खबरें और भी हैं...