पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पालतू कुत्तों के इलाज के लिए मोबाइल वैन शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेक्टर-3 के पेट एनिमल सेंटर की ओर से पालतू डॉग्स के इलाज के लिए मोबाइल वैन फैसिलिटी शुरू की गई है। आपको बस इतना करना है कि इमरजेंसी में 0172-2562055 पर कॉल कर उन्हें अपना पता बताना है। वैन आपके घर पर आधे से एक घंटे के भीतर पहुंच जाएगी और ट्रीटमेंट के लिए पेट एनिमल सेंटर में भर्ती किया जाएगा। वैन का मिनिमम चार्ज 150 रुपए रखा गया है। 15 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी पर रहने वाले लोगों को 10 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से पे
करना पड़ेगा।

अच्छी बात यह होगी कि वैन में एक पेट एनिमल सेंटर का कर्मी भी मौजूद होगा। साथ ही वैन में पालतू डॉग्स के लिए फर्स्टएड की भी सुविधा होगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे वैन में ही ट्रीटमेंट दिया जा सके। शुरुआत में यह सुविधा सुबह 9 से शाम 4 बजे की होगी। लोगों की ओर से रेस्पॉन्स मिलने के बाद ट्रीटमेंट की टाइमिंग को बढ़ाया जाएगा। पेट एनिमल सेंटर मैनेजमेंट की ओर से 5 महीने से छोटे कुत्ते के बच्चों के लिए पपी केयर यूनिट अलग से बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं हो। अच्छी बात यह होगी कि केयर यूनिट में पेट ओनर को अवेयर किया जाएगा। जिसमें छोटे बच्चों की प्रॉपर फीडिंग कैसे की जाए, केयर कैसे करें।

खबरें और भी हैं...