मॉकड्रिल: 9 मिनट में कोरोना पेशेंट को अस्पताल पहुंचाया
यदि कोई करोना का मरीज पाया जाता
है तो उसे किस प्रकार से उसके घर से अस्पताल में बने आइसोलेशन बार्ड में शिफ्ट किया जाना है, इसकी मॉकड्रिल शुक्रवार को की गई। पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इस ड्रिल को अंजाम दिया। कुल 9 मिनट में करोना के नकली मरीज को फेज-7 में उसके घर से सिविल अस्पताल फेज-6 स्थित करोना आइसोलेशन बार्ड में एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया। {पेज-2