पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सच हुई कांग्रेस पर मोदी की भविष्यवाणी- 15 मई के बाद कांग्रेस 'पीपीपी' पार्टी बन जाएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेंगलुरु: कर्नाटक में 'कमल' खिलता दिख रहा है। विधानसभा की 224 सीटों में से 222 सीटों पर हुए चुनावों के अभी तक के रुझानों में बीजेपी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। नतीजे भले ही आज आ रहे हों लेकिन इसकी भविष्यवाणी पीएम मोदी ने 5 मई को ही कर दी थी।  5 मई को कर्नाटक के गडग में एक चुनावी रैली में मोदी ने कहा था कि 15 मई के बाद राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस पीपीपी पार्टी बन जाएगी। उन्होंने पीपीपी का मतलब पंजाब, पुद्दुचेरी और परिवार बताया था। हालांकि कांग्रेस अभी मिजोरम में भी सत्ता पर काबिज है। लेकिन उसका सियासी तौर पर उतना महत्व नहीं है। मिजोरम में इस साल चुनाव होने हैं और जिस तरह से कर्नाटक में कांग्रेस की हार हुई और मोदी के मैजिक ने काम किया है, उसे देखते हुए अगर मिजोरम में भी कांग्रेस हार जाती है तो मोदी की भविष्यवाणी पूरी तरह से सच हो जाएगी। आपको बता दें कि बीजेपी के सीएम कैंडिडेट येदियुरप्पा ने भी 13 मई को एलान कर दिया था कि वो 17 मई को शपथ लेंगे। देखिए वीडियो...