पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनई दिल्ली. नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की थी। 30 साल बाद देश को ऐसी सरकार मिली जिसके पास लोकसभा में पूर्ण बहुमत था। अब सरकार के चार साल पूरे हो रहे हैं और अगले साल लोकसभा चुनाव हैं। यह एनडीए की सरकार है जिसमें भारतीय जनता पार्टी यानी भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। मोदी सरकार के चार साल होने के मौके पर बीजेपी जनता तक सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- बीजेपी 48 साल बनाम 48 महीने की थीम या कहें टैग लाइन लेकर जनता के बीच जाएगी।
मोदी ने क्या कहा था?
- प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ दिनों पहले एक भाषण में गांधी परिवार को लेकर तंज कसा था। हालांकि, मोदी ही क्यों, उनकी सरकार के कई मंत्री और भाजपा नेता गांधी परिवार और वंशवाद को लेकर कांग्रेस की आलोचना करते रहे हैं।
- अब जबकि मोदी सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं तो भाजपा जनता के बीच ‘48 साल बनाम 48 महीने’ की टैग लाइन पर काम कर रही है। यानी ये बताया जाएगा कि कांग्रेस के 48 साल में जो काम पूरे नहीं हुए, वो 48 महीने में मोदी सरकार ने कर दिखाए।
- यहां ये जानना जरूरी है कि जितने साल कांग्रेस ने इस देश पर राज किया उसमें प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से गांधी परिवार का दखल जरूर रहा। मोदी ने भी कहा था- पिछले 48 साल में देश की सत्ता पर प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से एक परिवार का शासन या सत्ता रही है।
सरकार पर दाग नहीं
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार अपने काम, योजनाएं और उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी। इसके लिए, कुछ कार्यक्रम चलाए जा सकते हैं। जिलों और ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ता ये काम करेंगे।
- बीजेपी यह दावा जनता तक पहुंचाएगी कि मोदी सरकार के चार साल में उस पर भ्रष्टाचार का कोई धब्बा नहीं लगा। यहां ये जानना जरूरी है कि यूपीए सरकार के दौरान मोदी ने करप्शन का मुद्दा उठाया था।
- इस दौरान बीजेपी सरकार की कई योजनाओं का बखान किया जाएगा। इसमें फ्री गैस कनेक्शन यानी उज्जवला योजना और सड़कें बनाने की योजना का उल्लेख भी किया जाएगा।
राहुल गांधी पर तंज
- कर्नाटक चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो वो प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार हैं।
- राहुल के इस बयान पर मोदी ने अपने ही अंदाज में तंज कसा था। मोदी ने राहुल पर आरोप लगाया था कि एक तरफ तो वो गठबंधन की कोशिश कर रहे हैं और दूसरी तरफ तमाम वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज कर खुद पीएम बनने का सपना देख रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.