पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोदी की इमेज चमकाने के लिए खर्च हो गए हजारों करोड़ों रुपए, RTI से हुआ खुलासा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. पीएम मोदी की इमेज चमकाने के लिए मई 2014 से लेकर अब तक 4300 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। ये जानकारी हाल ही में आरटीआई के तहत दी गई है।  मोदी पर ये पैसा सरकार के बहुत सारे मीडिया विज्ञापनों और प्रचार-प्रसार के अलग-अलग मीडियम पर खर्च किए गए हैं। मुंबई के RTI एक्टिविस्ट अनिल गगलानी ने केंद्र सरकार के ब्यूरो ऑफ आउटरीच एंड कम्युनिकेशन (BOC) से मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद विज्ञापन और प्रचार पर खर्च की गई राशि का ब्यौरा मांगा था। 

 

- BOC के वित्तीय सलाहकार तपन सुत्रधार ने जून 2014 से अब तक खर्च हुए पैसे की इन्फोर्मेशन दी है। इसमें बताया गया कि प्रचार पर 1732.15 करोड़ (1 जून, 2014 से दिसंबर 2017 तक) और इतने ही समय में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचार में 2079.87 करोड़ रुपए खर्च किए। 


- आउटडोर प्रचार पर 531.24 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे। गगलानी ने बताया कि हालांकि सरकार की लगाातर हो रही आलोचना के बाद 2017 में प्रचार खर्च में थोड़ी कमी आई है।  2017 में विज्ञापन और प्रचार पर करीब 308 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

 

 

इन माध्यमों से सरकार ने किया प्रचार

- ब्यूरो के वित्त सलाहकार तपन सुत्रधार ने बताया कि प्रिंट मीडिया में समाचार पत्र, मैगजीन इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों में टीवी, इंटरनेट, रेडियो, डिजिटल सिनेमा, एसएमएस शामिल हैं। वहीं, अन्य माध्यमों में पोस्टर, बैनर, डिजिटल पैनल, होर्डिंग, रेलवे टिकट शामिल हैं। 


- ब्यूरो देश भर में विश्वसनीय, सुसंगत और स्पष्ट संचार करने के लिए सूचना और संचार मंत्रालय के तीन विभागों को मिला कर बनाया गया है।

 

मोदी की विदेश यात्राओं पर हुए खर्च की मिल सकेगी जानकारी
- केन्द्रीय सूचना आयोग ( सीआईसी ) ने हाल ही में एयर इंडिया मोदी की विदेशी यात्राओं पर हुए खर्च संबंधित पूरी जानकारी देने का निर्देश दिया था। इसके तहत अब आरटीआई केस जरिए मोदी की विदेश यात्राओं में हुए खर्च की जानकारी मिल सकेगी।
- सीआईसी ने कहा था कि यात्राओं में खर्च सरकारी राजस्व से होता है ऐसे में यह वाणिज्यिक गोपनीयता के अंतर्गत नहीं है।

 

खबरें और भी हैं...