पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइन कार्यक्रमों का आयोजन गुजरात दिवस के अवसर किया गया था
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्टैचू ऑफ़ लिबर्टी से भी दो गुना बड़ी सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा गुजरात में लगाई जाएगी.
उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर काम हो रहा है और पटेल की इस प्रतिमा को \'स्टैचू ऑफ़ यूनिटी\' के नाम से जाना जाएगा.
नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह अमरीका के 18 शहरों में अनिवासी भारतीयों को एक साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया. उन्होंने अपना पूरा भाषण हिंदी में दिया.
इन समारोहों का आयोजन 53वें गुजरात दिवस के उपलक्ष्य में किया गया था.
तारीफ़ के पुलहमेशा की तरह ही उनका पूरा भाषण मैं और मैरे गुजरात पर ही केंद्रित रहा.
गुजरात के विकास की तारीफ करते हुए मोदी ने इसे समावेशी और व्यापक बताया. उन्होंने कहा कि अगर आप पिछले 12 साल और उसके पहले के 40 सालों की तुलना करें तो आपको लगेगा कि गुजरात में हमने विकास को एक नई ऊंचाई दी है.
अपने भाषण में नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार के कामों की जमकर तारीफ़ की. उन्होंने कहा कि उनके मुख्यमंत्री बनने से पहले भी गुजरात में संभी संसाधन मौज़ूद थे. लेकिन उनकी ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया था.
उन्होंने कहा कि उनके पहले गुजरात में पर्यटन उद्योग नहीं था. लेकिन आज अभिनेता अमिताभ बच्चन उसके ब्रांड अंबेसडर हैं. हर जगह से लोग गुजरात को देखने आ रहे हैं.
उन्होंने कहा कि पहले लोग गिर के शेरों के बारे में नहीं जानते थे.लेकिन अब जानते हैं.उन्होंने कहा कि आज ताजमहल देखने जाने वाले लोग सोचते हैं कि अगर कच्छ का रण नहीं देखा, तो कुछ नहीं देखा.
यूपीए की आलोचनानरेंद्र मोदी ने कहा कि आज हर कोई गुजरात की तारीफ़ कर रहा है.
केंद्र में सत्तारूढ़ यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए मोदी ने कहा कि दुनिया को भारत से बहुत सी उम्मीदें हैं. लेकिन केंद्र में सत्तारूढ़ एक कमजोर सरकार चिंता का विषय है.
मोदी ने जम्मू कश्मीर में भारत-चीन सीमा पर पैदा हुए तनाव से निपटने के भारत सरकार के तरीके पर आपत्ती जताते हुए कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर चिंतित हूं कि हम मुश्किल समय की ओर बढ़ रहे हैं. ऐसा केवल एक कमजोर सरकार की वजह से हो रहा है.’’
उन्होंने कहा कि यूपीए की सरकार में भ्रष्टाचार की वजह से लोगों का विश्वास टूटा है. हमें इसे फिर से स्थापित करना होगा.
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.