पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंस्टॉकहोम. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 दिन के यूरोप दौरे पर सोमवार देर रात स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचे। उनकी ये यात्रा 16 से 20 अप्रैल तक चलेगी। वह ब्रिटेन और जर्मनी भी जाएंगे। मोदी 30 साल बाद स्वीडन जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उनसे पहले राजीव गांधी गए थे। पीएम ब्रिटेन में राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों के सम्मेलन (चोगम) में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन सिर्फ मोदी को लिमोजिन कार से सफर की इजाजत दी गई है। बाकी देशों के नेता स्पेशल बस से सफर करेंगे। मोदी 20 अप्रैल को जर्मनी में भी रुकेंगे। यहां वे चांसलर अंगेला मर्केल से मिलेंगे।
स्वीडन दौरा: भारत-नॉर्दिक सम्मेलन, 5 देशों से द्विपक्षीय बात
पीएम मोदी 16 और 17 अप्रैल को स्वीडन में रहेंगे। यहां वे स्वीडन के पीएम स्टीफन लॉफवेन से चर्चा करेंगे। वे पहले भारत-नॉर्दिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के पीएम शामिल होंगे। वे डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड और नॉर्वे के पीएम के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे।
87 साल बाद: वेस्टमिंस्टर हॉल में मोदी बोलेंगे, यहां गांधी जी गए थे
मोदी बुधवार को लंदन के ऐतिहासिक वेस्टमिंस्टर सेंट्रल हॉल में जाएंगे। वो यहां ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मोदी सोशल मीडिया पर सवालों के जवाब देंगे। इसे यूरोप इंडिया फोरम ने आयोजित किया है। वेस्टमिंस्टर हॉल ने 1931 में महात्मा गांधी की मेजबानी की थी। उस समय इसे मैथोडिस्ट सेंट्रल हाल के नाम से जाना जाता था।
एलिजाबेथ छोड़ सकती हैं पद, भारत बन सकता कॉमनवेल्थ का लीडर
चर्चा है कि महारानी एलिजाबेथ इसके अध्यक्ष पद से हटना चाह रही हैं। कॉमनवेल्थ के प्रमुख का पद आनुवंशिक नहीं है। भारत कॉमनवेल्थ में बड़ी भूमिका निभाने की तैयारी में है। मोदी योगदान दोगुना कर सकते हैं।
मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा- भारत-स्वीडन के बीच दोस्ताना रिश्ता
- यूरोप रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट किया- "व्यापार, निवेश और स्वच्छ ऊर्जा समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्वीडन के साथ द्विपक्षीय साझेदारी गहरा बनाने को लेकर आशान्वित हूं।"
- मोदी ने फेसबुक पर लिखा- "भारत-स्वीडन के बीच दोस्ताना रिश्ता है। हमारी साझेदारी लोकतांत्रिक मूल्यों तथा खुले, समावेशी एवं नियमों की बुनियाद पर टिकी वैश्विक व्यवस्था के प्रति कटिबद्धता पर आधारित है।"
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.