पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी ने दिल्ली मेट्रो की सवारी की

मोदी ने दिल्ली मेट्रो की सवारी की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी ने दिल्ली मेट्रो की सवारी की

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कहा, \"\"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (शुक्रवार) दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से लोक कल्याण मार्ग स्टेशन से विधानसभा स्टेशन तक शाम 5.41 बजे से 6.01 बजे तक यात्रा की।\"\"
प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान इस लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं।
डीएमआरसी ने कहा, \"\"उनकी यात्रा के दौरान सेवाएं अपने सामान्य कार्यक्रम के अनुसार चलीं। इस दौरान प्रधानमंत्री जिस ट्रेन में यात्रा कर रहे थे, उसमें भी यात्री सवार रहे।\"\"
मोदी ने 21 मार्च, 2016 को 26 अलीपुर रोड पर स्मारक की आधारशिला रखी थी। अलीपुर रोड पर देश के पहले कानून मंत्री बी.आर.आंबेडकर का आवास था। उनका निधन इसी घर में छह दिसंबर, 1956 को हुआ था।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...