पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअहमदाबाद। कर्नाटक में राजनीति का नाटक जारी है। वहां केवल 8 सीटों के लिए भाजपा ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। कर्नाटक में यदि भाजपा को करारी हार मिलती है, तो केवल येदियुरप्पा ही नहीं, पीएम मोदी, भाजपाध्यक्ष अमित शाह और राज्यपाल वजुभाई वाला के लिए भी एक बहुत बड़ी कसौटी होगी। मोदी-शाह की जोड़ी में अब वाला भी शामिल…
कर्नाटक के चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। वहां के राज्यपाल वजुभाई वाला इस समय महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। उधर भाजपाध्यक्ष अमित शाह ने भी भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके अलावा कर्नाटक में कई सभाएं लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। इस तरह से कर्नाटक के चुनाव के बाद मोदी-शाह की जोड़ी में वाला भी शामिल हो गए हैं।
कई विधायक बेंगलुरू में
हैदराबाद लाए गए कांग्रेस के अधिकांश विधायक नए हैं। पार्टी के नेता कर्नाटक में अपने घर पर ही ठहरे हुए हैं। सभी विधायकों ने अपने दल पर विश्वास व्यक्त किया है। पर कुछ विधायक ऐसे भी हैं, जिनका ईमान कभी भी डोल सकता है। ऐसे विधायकों पर नेताओं की कड़ी नजर है। उनकी एक-एक हरकत पर नजर रखी जा रही है।
कांग्रेस के लापता विधायको पर संशय
-कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार पार्टी के दो लापता विधायकों राजशेखर पाटिल और प्रताप गौड़ा पाटिल ने पार्टी के बड़े नेताओं से सम्पर्क किया है। कांग्रेस नेताओं ने यह दावा किया है कि मैसूर में भाजपा के कुछ विधायक उनके सम्पर्क में हैं।
-मंगलवार तक कांग्रेस के विधायक बेंगलुरु के ईगलटन रिसोर्ट में ठहरे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें हैदराबाद भेजन का निर्णय लिया। कांग्रेस विधायक और जेडीएस विधायकों ने एक साथ उनकी होटल और रिसाेर्ट छोड़ा है।
-इसके पहले मंगलवार को कर्नाटक में उपस्थित सीनियर कांग्रेस नेताओं गुलामनबी आजाद, अशोक गहलोत, जेडीएस के एचडी कुमारस्वामी के साथ ईगलटन रिसोर्ट में एक लम्बी बैठक की थी। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.