पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरायपुर। जांगला में पीएम मोदी ने ई-रिक्शा चलाने वाली महिला सविता साहू से मुलाकात की। पीएम ने उनके रिक्शे में सवारी भी की। इस दौरान उन्होंने सविता से पूछा कि आपके परिवार में नक्सलियों ने कुछ किया था न? सविता ने कहा कि नहीं सर मेरा पति मुझे छोड़ के चला गया है। ध्यान देने वाली बात है कि पीएमओ ने ट्वीट किया है - 'आज मुझे सविता साहू जी के ई-रिक्शा पर सवारी का अवसर भी मिला। सविता जी के बारे में मुझे बताया गया कि उन्होंने नक्सली - माओवादी हिंसा में अपने पति को खो दिया था। इसके बाद उन्होंने सशक्तिकरण का रास्ता चुना, सरकार ने भी उनकी मदद की और अब वो एक सम्मान से भरा हुआ जीवन जी रही हैं'। इसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट भी किया।
पीएम ने पूछ ये रिक्शा तुम्हारा ही है न
- पीएम मोदी शनिवार को बीजापुर जिले के जांगला में थे। वहां वे आंगन बाड़ी महिलाओं समेत बीपीओ सेंटर की महिला वर्कर से मिले। इसके बाद वे ई-रिक्शा पर सवारी करने गए। ध्यान देने वाली बात है कि बस्तर में महिलाएं ई-रिक्शा चलाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं।
- पीएम सविता साहू के ई-रिक्शा पर सवारी करने गए। उनके साथ सीएम रमन सिंह भी थे। रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ी में पूछा - ठीक से चलात है न (तुम रिक्शा अच्छे से चला लेती हो न) ? सविता ने कहा- हां।
- पीएम ने पूछा रिक्शा तुम्हारा ही है न? सविता ने सिर हिलाकर जवाब दिया। पीएम ने फिर पूछा- तुम्हारा इंश्योरेंस है? सविता ने कहा- नहीं।
- उसके बाद सीएम ने फिर पूछा-का नाम ह तोर (क्या नाम है तुम्हरा)? सविता साहू- सविता ने जवाब दिया।
- सीएम ने पूछा- कहां तक पढ़े ह (कहां तक पढ़ी हो)? 12वीं तक- सविता ने जवाब दिया।
- सीएम ने कहा- ऑटो चला चला के आगो पढ़ (ऑटो चलाकर और आगे पढ़ो)। सविता ने कहा- जी सर।
- पीएम मोदी ने पूछा- आपके परिवार में नक्सलियों ने कुछ किया था न? सविता ने कहा कि नहीं सर मेरा पति मुझे छोड़ के चला गया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.