मोदी ने ट्वीट कर रमन सिंह की तारीफ की
मोदी ने ट्वीट कर रमन सिंह की तारीफ की
मोदी ने ट्वीट किया, \"\"मेरे मूल्यवान सहयोगी डॉ. रमन सिंह जी के साथ उनकी पूरी टीम छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अथक परिश्रम कर रही है। रमन जी अपने अनुभव और ज्ञान तथा समावेशी विकास पर फोकस करते हुए छत्तीसगढ़ को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक ले जा रहे हैं।\"\"
प्रधानमंत्री शनिवार को छत्तीसगढ़ के बीजापुर आए थे। यहां उन्होंने आयुष्मान योजना का शुभारंभ किया था। साथ ही वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए नए रूट पर पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी।
--आईएएनएस