पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोदी का युग, किसान आत्महत्या का युग : कमलनाथ

मोदी का युग, किसान आत्महत्या का युग : कमलनाथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोदी का युग, किसान आत्महत्या का युग : कमलनाथ

कमलनाथ ने आगे कहा, \"\"राजीव गांधी के युग में विश्व के परिदृश्य में भारत को जोड़ने की चुनौती थी। जब वे 21वीं सदी में भारत को ले जाने और कम्प्यूटर की बात करते थे, तो लोग उन पर हंसते थे। लेकिन आज हम कम्प्यूटर और सेलफोन के बिना अपना काम नहीं कर सकते। यह राजीव गांधी की दूरगामी सोच का परिणाम है।\"\"
प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि आज मोदी का युग है। यह युग किसानों की आत्महत्या का युग है। देश में ही नहीं, पूरे विश्व में किसानों की आत्महत्या में मध्यप्रदेश नंबर एक पर है। नौजवान भटक रहा है, महिलाएं असुरक्षित हैं। कृषि क्षेत्र में निराशा की पराकाष्ठा है, जो पहले कभी नहीं थी। बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। समाज का हर वर्ग परेशान है और अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...