पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअभिनेत्री शेनाज़ ट्रेज़रीवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली चिट्ठी लिखी है और बलात्कार और यौन शोषण के मामलों का सामना करने में उनसे मदद मांगी है.
शेनाज़ ने इस चिट्ठी में मोदी के अलावा बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान तथा आमिर ख़ान, क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और उद्योगपति अनिल अंबानी से भी मदद माँगी है.
ये चिट्ठी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है. बड़ी संख्या में लोग इस बारे में बात कर रहे हैं.
शेनाज़ की लिखी खुली चिट्ठी पूरी पढ़ने के लिए यहां क्लिक करेंः
पिछले दिनों दिल्ली में एक कैब में एक महिला के साथ हुए कथित बलात्कार के बाद ये चिट्ठी आई है और लोग उस पर टिप्पणियाँ कर रहे हैं.
बार बार यौन दुर्व्यवहारशेनाज़ ने इस चिट्ठी में लिखा है कि महज़ 13 साल की उम्र में एक बाज़ार में उन्हें निशाना बनाया गया था जब कोई व्यक्ति उन्हें ज़बरदस्ती छूकर चला गया था.
वे बताती हैं कि उस समय उन्हें बहुत गंदा महसूस हुआ था और अपनी दादी के बाथरूम में बार-बार नहाने के बावजूद वो एहसास मन से नहीं गया.
शेनाज़ ने लिखा है कि अक्सर कॉलेज जाते समय ट्रेन और बस में भी छेड़छाड़ का सामना करना पड़ता था.
चिट्ठी में उन्होंने अपनी बहन और माँ के साथ हुए दुर्व्यवहार का भी ज़िक्र किया है. साथ ही उन्होंने बताया है कि कैसे उनकी 16 साल की सहेली का ट्रेन में बलात्कार हुआ था.
फांसी की मांगप्रधानमंत्री मोदी को सीधे संबोधित करते हुए शेनाज़ लिखती हैं, “अमरीका, जापान या ऑस्ट्रेलिया में आपके भाषणों का क्या फ़ायदा नमो, अगर कोई महिला हमारे देश की राजधानी में दिन की रोशनी में भी अकेले सड़कों पर चलने के लिए आज़ाद नहीं है. क्या ये शर्मनाक नहीं है? आपको भी शर्म आनी चाहिए.”
उन्होंने कहा है कि ऐसी हरकत करने वाले व्यक्ति को शर्मिंदा होना चाहिए न कि जिसके साथ ऐसा हुआ हो. इसके बाद उन्होंने बलात्कारियों के लिए फाँसी की माँग की है.
शेनाज़ ने लिखा, “मैं आप सभी महानुभावों से अपील करती हूँ कि क़ानून बदलिए. आप प्रभावशाली लोग हैं.\"
वे लिखती हैं, \"मैं कहती हूँ कि दुर्व्यवहार करने वालों और यौन शोषण करने वालों को सज़ा दीजिए. बलात्कारियों को मार दीजिए.”
नंबर 1 मुद्दावैसे चिट्ठी में ये भी कहा गया है कि अगर ये करने में मुश्किल हो, या काफ़ी समय लगने वाला हो तो कम से कम दोषियों को आजीवन कारावास तो मिलनी ही चाहिए.
उनकी इस खुली चिट्ठी के वायरल हो जाने के बाद उन्होंने अपने फ़ेसबुक पेज पर लोगों को समर्थन के लिए शुक्रिया भी किया है.
अभिनेत्री शेनाज़ ट्रेज़रीवाला ने खत में सचिन तेंदुलरकर को भी संबोधित किया है.
उनका कहना है कि उन्हें इस चिट्ठी के वायरल हो जाने की उम्मीद नहीं थी.
शेनाज़ ने लिखा है कि कुछ ख़ास पुरुषों को ये चिट्ठी लिखने के बारे में पूछे जा रहे सवालों का जवाब ये है कि वे प्रभावशाली लोग हैं और अगर वे महिलाओं की सुरक्षा को नंबर 1 का मुद्दा बना लें तो इस पर ध्यान दिया जाएगा.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.