पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाएंगे मोदी

शपथ ग्रहण में शामिल नहीं हो पाएंगे मोदी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल नेता पार्टी नेता मनीष सिसौदिया के साथ गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले.

दोनों की प्रधानमंत्री के साथ मुलाक़ात 15-20 मिनट तक चली.

प्रधानमंत्री से मिलकर बाहर आने के बाद मनीष सिसौदिया ने कहा कि वो शपथ ग्रहण समारोह का न्योता लेकर गए थे. लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों की वजह से इसमें शामिल होने में असमर्थता जताई है.

जीत की बधाई

विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद अरविंद केजरीवाल 14 फ़रवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं.

\'आप\' की जीत के बाद प्रधानमंत्री ने अरविंद केजरीवाल को टेलीफ़ोन कर ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी थी और मिलने बुलाया था.

केजरीवाल और सिसौदिया ने बुधवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाक़ात की थी.

आप ने दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 पर जीत दर्ज की है.

शाम को दोनों नेताओं ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाक़ात की थी.

नायडू से मिलने के बाद मनीष सिसौदिया ने कहा था कि उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए केंद्र के समर्थन और दिल्ली के पूर्ण राज्य के दर्जे जैसे मुद्दे पर नायडू से बात की.

दिल्ली विधानसभा की 70 में से 67 सीटों पर \'आप\' ने जीत दर्ज की है. भारतीय जनता पार्टी को केवल तीन सीटें मिली हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)