पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैकुण्ठपुर(छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के कचहरीपारा गांव में एक मकान में विवाहिता के शव के मामले में पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद पुलिस ने धारा 304 बी, 34 के तहत अपराध कायम कर लिया है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
- प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनेन्द्रगढ़ के दिनेश कुमार बर्मन की बेटी मोहनी की विवाह 17 नवम्बर 2017 को बैकुण्ठपुर के समवर्त कुमार के साथ हुआ था।
- विवाह के समय मोहनी के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार अपनी बेटी को काफी दान दहेज दिया था।
- विवाह के बाद मोहनी हंसी-खुशी जीवन यापन कर रही थी लेकिन डेढ-दो महीने बीतने के बाद ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा मोहनी को कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित किया जाने लगा।
- मोहनी ने कुछ दिन तो बर्दास्त किया लेकिन जब उसके साथ मारपीट की जाने लगी, उसे प्रताड़ित किया जाने लगा तो उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी।
- परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों से बात कर समझाइश भी दी थी। लेकिन इसके बाद भी प्रताड़ना का सिलसिला जारी रहा।
जेठ ने की थी थाने में रिपाेर्ट
- इधर 8 अप्रैल को मृतिका मोहनी के जेठ दुष्यंत कुमार ने रिर्पोट दर्ज कराई थी कि शाम के लगभग 7 बजे घर से चिल्लाने की आवाज आई तब मैं दौडकर घर के अंदर गया तो देखा कि मोहनी दौड़ते हुए घर के आंगन मे बने कुए में कूद गई। जिसे मै और मेरे छोटे भाई बचाने का प्रयास किया।
समझाने पर भी नहीं माने
- बेटी को प्रताड़ित करने जानकारी मिलने के बाद मोहनी के माता पिता व अन्य परिजनों ने उसके ससुराल पक्ष के लोगों को समझाइश दी। उसके बाद वे लोग घर वापस आ गए।
- इस बीच 8 अप्रैल को मोहनी के माता पिता को इस बात की जानकारी मिली कि उनकी बेटी की लाश उसके ससुराल में बने कुंए में पड़ी हुई है।
- इस सूचना पर परिजन बैकुण्ठपुर पहुंचे तो उन्हें ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा यह बताया गया कि मोहनी ने कुंए में कूदकर आत्महत्या कर ली है। उन्हें मामला संदिग्ध नजर आया, जिस पर पुलिस में रिपोर्ट की।
पीएम रिपाेर्ट में खुलासा- डूबना ही माैत का कारण नहीं, खुलासे के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार
- पुलिस के समक्ष शव निकाले जाने के बाद उसे मरचुरी में रखवा दिया गया। दूसरे दिन 9 अप्रैल को मृतिका का पोस्ट मार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
- इस मामले में पुलिस ने 174 का मामला दर्ज कर पोस्ट मार्टम रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही।
- पुलिस को जब पोस्टमार्टम की रिर्पोट प्राप्त हुई और उसमें डाक्टर के द्वारा मृतिका की मृत्यु स्पष्ट रूप से डूबने के कारण नहीं होना बताया गया।
- रिर्पोट के आधार व मर्ग जांच में मृतिका मोहनी माझी की मृत्यु विवाह के लगभग 6 माह के भीतर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग कर उसके साथ क्रूर व्यवहार करने से होना पाया गया है।
- जिस पर मृतिका मोहनी मांझी के पति समवर्त कुमार, जेठ दुष्यंत कुमार, जेठानी रंजीता, नंनद रिंकी, सास एडलिना के विरूद्ध माला दर्ज विवेचना में लिया गया है।
- घटना के बाद से मृतिका का पति, जेठ, जेठानी व सास फरार हो गए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
हत्यारों को मिले कड़ी सजा
मेरी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर काफी प्रताडि़त किया और उसकी गला दबाकर हत्या कर अपना अपराध छुपाने के लिए उसे कुए में फेक दिया। अब पोस्टमार्टम रिर्पोट में भी इस बात का खुलासा हो गया है। मुझे मेरी बेटी के हत्यारों के लिए कड़ी से कड़ी सजा चाहिए। दिनेश कुमार वर्मन, मृतिका के पिता
पुलिस कर रही तलाश
पुलिस द्वारा इस मामले में आरोपियों की तेजी से तलाश की जा रही है। सभी आरोपी शीघ्र ही हिरासत में होगें। किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा। विवेक कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कोरिया
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.