पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंइंदौर. ज्ञानशिला सिंगापुर टाउनशिप में 11 साल की बच्ची के साथ रिश्तेदार ने छेड़छाड़ कर दी। लसूड़िया पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया है। घटना 6 मई की है। पुलिस के मुताबिक, बच्ची घर में सो रही थी, तभी रिश्तेदार अनिल गाेयल पहुंचा और छेड़छाड़ करने लगा। बच्ची की जब नींद खुली तो उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से मारने की धमकी दी।
परिवार को घटना का पता चला तो वे आक्रोशित हो गए। नाबालिग को लेकर थाने पहुंचे और मामले में शिकायत की। उधर, छेड़छाड़ की एक घटना एमआईजी थाना क्षेत्र में हुई है। लाला का बगीचा निवासी महिला की शिकायत पर पुलिस ने किशोर आलोरिया के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.