पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलखनऊ. उत्तर प्रदेश में उन्नाव दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि शुक्रवार को दुष्कर्म के दो और मामले दर्ज किए गए हैं। गाजियाबाद में एक दृष्टिहीन नाबालिग लड़की से और अमेठी में एक गर्भवती युवती से दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। गाजियाबाद में दृष्टिहीन लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद मामले में पुलिस की घोर लापरवाही दिखाई। वह दो दिन पहले बदहवास हालत में मिली थी, लेकिन पुलिस ने उसका बयान भी नहीं लिया। जब उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के पास भेजा गया, तब पता चला कि नाबालिग के साथ शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था।
- बाद में शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। उधर, अमेठी में 35 वर्षीय गर्भवती महिला इलाज के लिये निजी वाहन से तिलोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ रही थी। रायबरेली-फैजाबाद मार्ग के हसवा मोड़ पर टैक्सी पर सवार चार लोगों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
- राहगीरों की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने एसपी को बताया कि वह आरोपियों को पहचानती है, लेकिन उनके नाम नहीं जानती।
- इधर, मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़ और लचर कानून व्यवस्था से परेशान होकर दलित महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के परिजन का आरोप है कि महिला के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने छेड़छाड़ की थी।
- इसकी शिकायत लेकर महिला अपने पति और बेटे सहित थाने गई थी। जहां महिला व उसके बेटे को पुलिस ने एक पुराने मामले में कोर्ट से आए गैर जमानती वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही महिला की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया।
क्या कहना है एसपी का
- अमेठी एसपी एसपी केके गहलौत ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, हम जानकारी कर रहे हैं। पीड़िता के घर वालों को भी बुलाया गया है। पुलिस टीम को जांच के लिये भेजा गया है। मेडिकल और जांच के बाद अग्रिम कारवाई की जायेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.