पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुंबई। भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो सफेद शिफॉन साड़ी में डांस करती नजर आ रही हैं। दरअसल, मोनालिसा बंगाली वेब सीरिज 'दुपुर ठाकुरपो' के सेकंड सीजन में नजर आने वाली हैं, जिसके गाने का प्रोमो हाल ही में रिलीज किया गया है। गाने में मोनालिसा सफेद साड़ी के साथ लाल बिंदी, माथे में सिंदूर और गजरा लगाए काफी खूबसूरत लग रही हैं।
बता दें कि होली की थीम पर फिल्माया गया ये गाना मोनालिसा ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। बेब सीरिज का प्रीमियर 26 मई को रखा गया है। बता दें कि मोनालिसा ने 'बिग बॉस सीजन 10' में ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत राजपूत से शादी की थी।
मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास...
21 अक्टूबर, 1982 को पटना की बंगाली फैमिली में जन्मीं मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। मोनालिसा ने 17 जनवरी, 2017 को 'बिग बॉस 10' में ब्वॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की। 'बिग बॉस' में आने से पहले मोनालिसा की लाइफ काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रही है। बी-ग्रेड फिल्मों में काम कर चुकीं मोनालिसा अपनी प्राइवेट लाइफ के चलते हमेशा चर्चा में रहीं।
2008 में रखा भोजपुरी सिनेमा में कदम
2008 में मोनालिसा की पहली भोजपुरी फिल्म 'भोले शंकर' रिलीज हुई। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और मनोज तिवारी ने अहम रोल निभाया। मोना अब तक 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इनमें खटाईलाल मिठाईलाल (2008), तू बबुआ हमार (2008) हम बाहुबली (2009), तू जान हऔ हमार (2010), भइया हमार दयावान (2012), देवरा भइल दिवाना (2014), जान लेबू का हो (2013), पॉकेट गैंगस्टर (2015), सरकार राज (2016) प्रमुख हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.