- Hindi News
- National
- Khuti News Money Holi Peacefully In Khunt Dominated By Domestic Pitchers In Place Of Chinese
खूंटी में शांतिपूर्ण तरीके से मनी होली, चाइनीज की जगह देसी पिचकारियाें का रहा बोलबाला
रंगों का त्योहार होली खूंटी समेत पूरे जिले में पारंपरिक एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूरा जिला दो दिनो तक रंगों की रंगीनियों में डूबा रहा। बड़े बुजुर्ग जहां होली की खानापूर्ति कर होली का आनंद उठाया। वहीं बच्चों में होली का जबर्दस्त उत्साह देखा गया। खूंटीवासियों ने मंगलवार को रंग के साथ-साथ शाम में अबीर खेलने की परंपरा को निभाया। कोरोना वायरस को लेकर एहतियात के तौर पर बनाई गई सारी योजनाएं होली की मस्ती में भीग गईं। होली के पूर्व जहां होली पर ही संकट छाया था। लोग भीड़भाड़ से बचने की बात करते थे । लेकिन होली के रंगों के जादू से लोगों के जेहन में बैठे डर छूमंतर हो गए। लोगों ने जमकर होली खेला। कहीं होली खेले रघुवीरा तो कहीं रंग बरसे भीगे चुनर वाली ...फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। भाईचारे के इस पर्व पर गले मिलकर होली की मुबारकबाद देने की परंपरा भी खूब निभाई गई। लोगों ने चाइनीज पिचकारियों से परहेज करते हुए देशी पिचकारियों को तवज्जो दी। वहीं इस बार उपायुक्त आवास में होली अलग अंदाज में मनायी गयी। उपायुक्त सूरज कुमार समेत अन्य अधिकारियों ने रंग का प्रयोग कम कर कीचडय़ुक्त पानी में डूबकर होली का आनंद उठाया। उपायुक्त आवास में होली के लिए विशेष रूप से गड्ढे खोदे कर उसमे पानी भरा गया था। उस कीचडय़ुक्त पानी में होली खेला गया। होली के दिन शाम होते ही बच्चे बूढ़े सब नहा कर नये वस्त्र पहन कर एक दूसरे को अबीर देकर होली की शुभकामनाएं दी, साथ ही बड़ो से आदर्शवाद प्राप्त किया। लोग एक दूसरों के घरों में जाकर अबीर खेलने की परंपरा का निर्वहन किया। यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इसके साथ ही लोग लजीज व्यंजनों का आनंद भी उठाया। इस बीच होली की हुड़दंग की आशंका को देखते हुए जिला पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौक चौराहों में पुलिस बलों तैनाती की गयी थी। उधर मुरहू, तोरपा, रनिया अड़की तथा कर्रा में भी रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। इससे पूर्व बुधवार की रात शहर के कई इलाकों में होलिका दहन किया गया।
खूंटी में होली के रंग में रंगे युवा।