मोनिका सैनी को उपप्रधान नियुक्त किया गया
सोशल वर्कर व भाजपा कार्यकर्ता मोनिका सैनी को मानवाधिकार सुरक्षा संगठन की राष्ट्रीय उपप्रधान नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय प्रधान किशन गोयल और महिला विंग की राष्ट्रीय प्रधान खुशबू पलारिया की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किया गया है। उन्हें महिला वर्ग के लिए काम करने की जिम्मेदारी दी गई है। मोनिका सैनी जीरकपुर की रहने वाली और काफी समय से भाजपा की महिला विंग में हैं। मोनिका सैनी ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी से निभाई है वो पूरी जिम्मेदारी से निभाएगी।