पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉनसून सामान्य रहेगा, 97 फीसदी बारिश होगी : आईएमडी

मॉनसून सामान्य रहेगा, 97 फीसदी बारिश होगी : आईएमडी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मॉनसून सामान्य रहेगा, 97 फीसदी बारिश होगी : आईएमडी

इस मौसम अनुमान में बताया गया है कि इसमें दीर्घकालिक औसत (एलपीए) से पांच फीसदी कम-ज्यादा तक की गलती हो सकती है।
इन आंकड़ों में 96 से 104 फीसदी तक को सामान्य मॉनसून माना जाता है।
इससे पहले, चार अप्रैल को निजी मौसम अनुमान एजेंसी स्काईमेट ने भी सामान्य मॉनसून का अनुमान लगाया था और 100 फीसदी बारिश होने की संभावना जताई थी, जबकि इसमें पांच फीसदी की गलती की गुंजाइश बताई गई थी।
आईएमडी ने हालांकि कहा कि बारिश को लेकर स्पष्ट तस्वीर जून में ही सामने आएगी। बारिश का मौसम एक जून से 30 सितंबर तक होता है।
आईएमडी के महानिदेशक के. जे. रमेश ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, \"\"भारत में इस साल सामान्य मॉनसून रहेगा। अनुमान से पता चलता है कि 2018 के बारिश के मौसम में देश में औसतन 97 फीसदी बारिश होने की संभावना है।\"\"
यह उम्मीद जताते हुए कि मॉनसून निरंतर होगा और छिटपुट नहीं होगा, आईएमडी ने कहा कि क्षेत्र के आधार पर अनुमान जून में जारी किए जानेवाले दूसरे अनुमान के दौरान उपलब्ध होंगे।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...