इंदौर। लगातार दूसरी बार देश में सबसे साफ शहर का खिताब जीतने के बाद इंदौर में सफाई की व्यवस्था में और कसावट लाई जा रही है। शहर की सफाई को और अधिक बेहतर बनाने के लिए गुरुवार रात से सफाई व्यवस्था में नगर निगम प्रशासन द्वारा बदलाव किया गया है। रात मेंं होने वाली सफाई का जिम्मा अब अपर आयुक्तों को सौंपा गया है।
- नगर निगम कमिश्नर आशीष सिंह ने शहर की सफाइ व्यस्था बदलते हुए रात की सफाई की जिम्मेदारी अपर आयुक्तों को सौंपी है। नगर निगम के 5 अपर आयुक्त रात 8 बजे से 12 बजे तक फील्ड में रहकर स्वच्छता का कामकाज देखेंगे। साफ-सफाई के साथ ही कचरा तय स्थान तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अब इन अफसरों पर होगी।
पहली बार हुआ यह बदलाव
निगम की सफाई व्यवस्था में यह बदलाव पहली बार किया गया है। इससे पहले रात में होने वाली सफाई की जिम्मेदारी निगम के स्वास्थ्य विभाग के पास थी। निगम के 5 अपर आयुक्तों को जोनवार सफाई पर नजर रखना होगी।
जोन में करें निरिक्षण
निगमायुक्त ने अपर आयुक्तों को नई जिम्मेदारी देते हुए निर्देशित किया है कि आवंटित जोन में आने वाले व्यवसायिक और अन्य क्षेत्रों मेंं निरिक्षण करे। निरिक्षण के दरैान रात्रिकालीन सफाई, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लिटरबिन की स्थिति पर सतत निगरानी के साथ ही कर्मचारियों की उपस्थिति पर भी नजर रखी जाए।
किसके जिम्मे कौन सा जोन
- - अपर आयुक्त देवेन्द्र सिंह : जोन क्रमांक 6,7,8 और 9
- - अपर आयुक्त रोहन सक्सेना : जोन क्रमांक 10,11 और 19
- - अपर आयुक्त संतोष टैगोर : जोन क्रमांक 1,5,16 और 17
- - प्रभारी अपर आयुक्त संदीप सोनी : जोन क्रमांक 2,3,4 और 12
- - अपर आयुक्त एमपीएस अरोरा : जोन क्रमांक 13,14,15 और 18
जनता की समस्या के लिए भी अधिकारी नियुक्त
निगम ने जनता की समस्याओं के समाधान के लिए जोन पर नियंत्रणकर्ता अधिकारी नियुक्त किए है। जो निम्न है :-
- - जोन क्रमांक 1 पर नगर शिल्पज्ञ दिलीप सिंह चौहान
- - जोन क्रमांक 2 पर अधीक्षक यंत्री एनएस तोमर
- - जोन क्रमांक 3 पर सहायक आयुक्त आरती खेड़ेकर
- - जोन क्रमांक 4 पर सहायक आयुक्त अशोक शर्मा
- - जोन क्रमांक 5 पर अधीक्षक यंत्री हरभजन सिंह
- - जोन क्रमांक 6 पर प्रभारी कार्यपाल यंत्री अभय राठौर
- - जोन क्रमांक 7 पर प्रभारी अधीक्षक यंत्री महेश शर्मा
- - जोन क्रमांक 8 पर उपायुक्त कैलाश जोशी
- - जोन क्रमांक 9 पर प्रभारी नगर शिल्पज्ञ दिवाकर गाड़े
- - जोन क्रमांक 10 पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री अनूप गोयल
- - जोन क्रमांक 11 पर उपायुक्त लता अग्रवाल
- - जोन क्रमांक 12 पर उपायुक्त चंद्रशेखर निगम
- - जोन क्रमांक 13 पर नगर शिल्पज्ञ डीआर लोधी
- - जोन क्रमांक 14 पर नगर शिल्पज्ञ अशोक राठौर
- - जोन क्रमांक 15 पर उपायुक्त लोकेन्द्रसिंह सोलंकी
- - जोन क्रमांक 16 पर उपायुक्त नरेंद्र शर्मा
- - जोन क्रमांक 17 पर उपायुक्त प्रतापसिंह सोलंकी
- - जोन क्रमांक 18 पर नगर शिल्पज्ञ कमल सिंह
- - जोन क्रमांक 19 पर उपायुक्त अरुण शर्मा