पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजस्थान: एलडीसी भर्ती में एससी-एसटी कैंडिडेंट को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर.  एससी-एसटी वर्ग के युवाओं के लिए अच्छी सूचना है। सरकार ने प्रदेश में होने वाली एसडीसी की 11,255 भर्तियों के लिए इस वर्ग के अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के न्यूनतम अंकों में पांच फीसदी की शिथिलता देने का आदेश जारी किया है। अभी तक लिखित परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम 40 अंक लाने अनिवार्य थे। अब इसे घटाकर 35 फीसदी करने का आदेश कार्मिक विभाग ने बुधवार को जारी कर दिया। हालांकि इसके लिए भी मेरिट सूची बनेगी। इस वर्ग में अधिक मेरिट होने पर इसका लाभ नहीं मिल पाएगा, लेकिन कम मेरिट जाने की स्थिति में इस वर्ग के युवाओं को  लाभ मिलेगा। लिखित परीक्षा मे 35 फीसदी अंक पाने वाले को ही टाइप टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं...