- Hindi News
- National
- Ranchi News More Than 40 Thousand Illegal Water Connections Will Be Valid In The Capital
राजधानी में 40 हजार से अधिक अवैध वाटर कनेक्शन हाेंगे वैध
{ प्रत्येक घर में वाटर मीटर लगाना हाेगा अनिवार्य
राजधानी के विभिन्न वार्डों में 40 हजार से अधिक अवैध वाटर कनेक्शन वैध हाेंगे। जल्द ही नगर निगम की अाेर से अभियान चलाया जाएगा। शहर में जितने घराें में सप्लाई वाटर पाइपलाइन से पानी पहुंचाया जा रहा है, वहां वाटर मीटर अनिवार्य होगा। बिना मीटर के कनेक्शन लेने वालाें का कनेक्शन कटेगा। पानी की बर्बादी अाैर चाेरी राेकने के लिए नगर विकास सचिव विनय कुमार चाैबे ने यह निर्देश नगर निगम अाैर जुडकाे के पदाधिकारियों काे दिया। शुक्रवार काे अपने कार्यालय कक्ष में रांची सहित विभिन्न निकायों में चल रही जलापूर्ति याेजनाअाें की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि सप्लाई पाइपलाइन बिछा रही है कंपनी जब तक नई याेजना का काम पूरा नहीं कर लेती है, तब तक पुरानी पाइपलाइन से ही घराें में कनेक्शन देना है। जहां भी नई याेजना चल रही है, उन क्षेत्रों में मीटरयुक्त वाटर कनेक्शन साथ में दें, ताकि उपभाेक्ताअाें काे किसी तरह की परेशानी न हाे। सचिव ने रांची में चल रही शहरी जलापूर्ति याेजना फेज 1, 2 ए अाैर 2 बी के अलावा धनबाद, जमशेदपुर, आदित्यपुर व खूंटी जलापूर्ति याेजना की समीक्षा की।
जुडकाे समस्याओं की सूची तैयार करेगा
जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने की याेजनाअाें में जमीन, पर्यावरण स्वीक़ृति, बिजली के पाेल, रेलवे, एनएचएआई से एनअाेसी लेने की समस्या अा रही है। इसे दूर करने के लिए उन्होंने जुडकाे काे प्रत्येक याेजना में अा रही दिक्कतों की सूची तैयार करने के लिए कहा।
समय पर पूरा करें काम, किसी हाल में नहीं मिलेगा एक्सटेंशन, लेट होने पर कार्रवाई
नगर विकास सचिव ने जलापूर्ति याेजना का काम कर रही कंपनियों काे साफ शब्दों में कहा कि समय पर याेजनाअाें काे पूरा करने के लिए तेजी से काम करें। क्योंकि, बहानेबाजी के अाधार पर एक्सटेंशन मांगा गया ताे किसी भी हाल में एक्सटेंशन नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन शहराें में एनअाेसी की समस्या अा रही है, वहां की समस्या की रिपोर्ट तैयार करके मुझे दें, मैं अपने स्तर से समाधान निकालूंगा।
काम कर रही एजेंसियों काे चेतावनी
नगर विकास सचिव ने पेयजल याेजनाअाें की समीक्षा की
बैठक में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे व अन्य।