पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • New Delhi News More Than 4000 Crores Will Be Spent On Free Travel In Electricity Water Bus And Metro

बिजली-पानी, बस व मेट्रो में फ्री यात्रा पर 4000 करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहले बजट से ही अपने घोषणा पत्र को फोकस में रखकर आगे बढ़ने की तैयारी में आम आदमी पार्टी सरकार

मेडिकल स्टोर से दवाई लाने गई थी युवती, तभी बुलाकर ले गया आरोपी

प|ी व बच्चों से मिलवाने की बात कहकर 24 वर्षीय महिला को घर ले जाकर दुष्कर्म करने व विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया हैं। महिला थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी रेखा ने बताया कि पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि 24 फरवरी की रात को करीब नौ बजे वह न्यू कॉलोनी स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गई थी। तभी रास्ते में न्यू कॉलोनी निवासी सुरेंद्र नामक एक युवक उसे मिला और कहा कि घर चलो तुम्हें अपनी प|ी व बच्चों से मिलवाता हूं। चूंकि वह पहले से ही सुरेंद्र को जानती थी, जिसके चलते उसके कहने पर घर चली गई, लेकिन जब वह उसके घर पहुंची तो वहां पर कोई भी नही था। सुरेंद्र ने मौके का फायदा उठाते हुए उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब विरोध किया तो सुरेंद्र ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि उसने हिम्मत जुटा कर आठ मार्च को महिला थाने पहुंची और अपनी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

आईजीआई एयरपोर्ट पर करोड़ों की विदेशी करेंसी ले जा रहा पैसेंजर गिरफ्तार


नई दिल्ली| आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल तीन पर सीआईएसएफ ने 1.21 करोड़ की विदेशी मुद्रा के साथ एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पैसेंजर अल्माटी जा रहा था। उसके पास कोई वैध डॉक्यूमेंट नहीं मिले इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सीआईएसएफ के अधिकारियों के अनुसार जब पैसेंजर चेक-इन के लिए सिक्योरिटी एरिया में आने लगा तो उसके बैग की एक्स-रे मशीन में जांच के दौरान अधिकारियों को नोट जैसे चीज दिखी। उसके बाद उसे पकड़ लिया गया। कस्टम विभाग ने पैसेंजर पर सेक्शन 110 के तहत बरामद हुई करेंसी को जब्त कर लिया है।

बाहरी इलाकाें में रेलवे ट्रैक के पास पड़े प्लास्टिक कचरे के निपटान का निर्देश

नई दिल्ली| सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में रेलवे लाइनों के दोनों अाेर पड़े प्लास्टिक कचराें पर संज्ञान िलया है। सुप्रीम काेर्ट ने दिल्ली सरकार, नगर निगम, पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम और नियंत्रण) प्राधिकरण काे इसके निपटारे के लिए ठाेस याेजना बनाने का निर्देश दिया है। जस्टिस अरुण मिश्रा अाैर दीपक गुप्ता की पीठ ने साेमवार काे रेलवे पटरियाें के दाेनाें अाेर पड़े प्लास्टिक कचरे की स्थिति काे “दयनीय’ करार दिया। पीठ ने कहा कि इस कचरे काे निपटाने के लिए “युद्धस्तर’ पर कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसा कोई कचरा न फेंका जाए।

फरीदाबाद में निर्धारित दर पर मास्क और सेनिटाइजर बेचने की हिदायत

भास्कर न्यूज |फरीदाबाद

जिला औषधि नियंत्रक विभाग की ओर से सोमवार को लगातार तीसरे दिन सोमवार को भी मेडिकल स्टोरों पर मास्क व सेनेटाइजर स्टाक की जांच की गई। सेक्टर-21डी, 46, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ, पल्ला, एशियन अस्पातल के आसपास, एस्कार्ट के आसपास, बल्ल्भगढ़ आदि क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों में मास्क व सेनेटाइजर के स्टॉक की जांच कर संचालकों से उचित दर पर इन्हें बेचने की हिदायत दी गई।

कोरोना वायरस को लेकर मास्क और सेनेटाइजर की मांग बढ़ने पर कुछ मेडिकल स्टोर संचालक इन्हें काफी महंगा बेचने लगे। इसकी शिकायत जब विभाग को मिली तो उसने जांच अभियान शुरू कर दिया। वरिष्ठ औषधि नियंत्रक करण सिंह गोदारा के अनुसार कोरोना के कारण इन दिनों मास्क व सेनेटाइजर की डिमांड काफी बढ़ गई है। मेडिकल स्टोर संचालक मास्क को जरूरत से अधिक दामों पर न बेचें। इसके लिए शनिवार से मेडिकल स्टोरों की जांच शुरू कर दी गई। रविवार को साप्ताहिक छुट्टी के बावजूद अभियान के तहत जगह-जगह जांच की गई। सोमवार को अभियान के तीसरे दिन सेक्टर-21डी, 46, ओल्ड फरीदाबाद, डबुआ, पल्ला, बल्लभगढ़ आदि क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर्स की जांच की गई।

11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

भोंडसी थाना क्षेत्र में परचून दुकानदार द्वारा 11 वर्षीय बच्ची के साथ बदनीयत से छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्ची के पिता ने आरोपी दुकानदार व दो अन्य के खिलाफ घर आकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जांच अधिकारी एसआई मुनेश कुमारी ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

भोंडसी थाना पुलिस को दी गई शिकायत में 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बेटी परचून की दुकान पर घड़ी का सेल लेने के लिए गई थी। दुकानदार उसकी बेटी को दुकान के अंदर पीछे की तरफ बने कैबिन में ले गया तथा उसके संवेदनशील अंगों के साथ छेड़छाड़ की। बच्ची का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का भी प्रयास किया, लेकिन बच्ची के
विरोध के चलते वह अपनी मंशा में कामयाब नहीं हो पाया। बच्ची मौका देखकर दुकानदार के चंगुल से छूटकर घर आई और परिजनों को दुकानदार की हरकत के बारे में बता दिया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी दुकानदार ने उन्हें शिकायत करने से रोकने के लिए दो लोगों को उसके घर भेजा।

घर में घुसकर चोरी करने की 24 वारदातों को अंजाम देने के आरोप में तीन गिरफ्तार

गुड़गाव| क्राइम ब्रांच सेक्टर 17 पुलिस ने घर में घुसकर चोरी करने की करीब 24 वारदातों को अंजाम देने के आरोप में वाले तीन आरोपियों को चार मार्च को लैजर वैली पार्क गिरफ्तार किया है। आरोपी दिन में घूमकर बंद मकानों की रैकी करते थे। तथा उसके बाद मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों द्वारा चोरी किए गए सामान में से एक गोल्ड ब्रेसलेट, एक गोल्ड चैन, एक गोल्ड लॉकेट व दो गोल्ड चूड़ियां पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दुर्गा निवासी गांव टाटोटी अजमेर, राजस्थान, सोनू निवासी गांव मानपुरा अजमेर राजस्थान तथा रंजीत उर्फ बीरमा निवासी गांव शयार थाना सरवाई जिला अजमेर राजस्थान के रूप में हुई।

फरीदाबाद: होली के कारण रेलवे आरक्षण केंद्र आज पहली पारी में रहेंगे बंद

फरीदाबाद| होली के कारण फरीदाबाद-पलवल सेक्शन समेत दिल्ली एनसीआर के सभी आरक्षण केंद्र मंगलवार सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक पहली पाली में बंद रहेंगे। ऐसे में रेलवे के काउंटर से कोई भी आरक्षण टिकट नहीं हो पाएगा। यह जानकारी उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने दी। उन्होंने बताया दिल्ली मंडल के तहत फरीदाबाद, बल्लभगढ़, पलवल, तुगलकाबाद, ओखला, गुड़गांव, साहिबाबाद, गाजियाबाद, सोनीपत, पानीपत समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर स्थित आरक्षण केंद्र पर सुबह आठ से दो बजे तक आरक्षण टिकट मिलने की सेवाएं बंद रहेंगी।

ग्रोफर स्टोर प्रबंधक से नकाबपोश बदमाश 5.11 लाख छीनकर फरार

गुड़गांव| गुड़गांव में ग्रोफर के प्रबंधक के साथ लूट करने का मामला सामने आया है। छह बदमाशों ने मुंह पर कपड़े ढककर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की हैं। प्रबंधक द्वारा लूटे गए बैग में 5.11 लाख रुपए होने की बात कही है। मूल रूप से मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी गौरव ने बताया कि वह ग्रोफर के सेक्टर-34 स्थित स्टोर में प्रबंधक हैं। रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह स्टोर को बंद करने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान ब्रेजा गाड़ी से करीब 6 नकाबपोश हथियारबंद बदमाश स्टोर में प्रवेश कर गए। उन्होंने काउंटर पर मौजूद कर्मी से मारपीट करते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। अभी स्टोर में मौजूद अन्य लोग कुछ समझ पाते तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए।


प्रिंस हत्याकांड में आरोपी छात्र की अंतरिमजमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की

भास्कर न्यूज | गुड़गांव

वर्ष 2017 की 8 सितम्बर को घटित हुए प्रिंस हत्याकांड के आरोपित छात्र भोलू की अंतरिम जमानत याचिका गत दिवस पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है। इस याचिका में 12वीं की परीक्षा के लिए भोलू को अंतरिम जमानत देने का आग्रह किया गया था। उच्च न्यायालय ने याचिका खारिज करते हुए करनाल बाल सुधारगृह के निकट ही परीक्षा देने की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार याचिका में कहा गया था कि भोलू 12वीं कक्षा की पढ़ाई नेशनल इंस्टिट्यूट ओपन स्कूल से कर रहा है। परीक्षा आगामी 11 मार्च से 24 अप्रैल से चलेंगी। न्यायालय में अंतरिम जमानत याचिका का विरोध पीड़ित के अधिवक्ता सुशील टेकरीवाल व सीबीआई द्वारा भी किया गया था। गौरतलब है कि वर्ष 2017 की 8 सितम्बर को जिले के एक विद्यालय के छात्र प्रिंस की गला रेतकर विद्यालय के शौचालय में हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय के बस कंडक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जब इस मामले में सीबीआई ने जांच शुरु की तो अशोक को निर्दोष पाया गया था और विद्यालय
के ही छात्र भोलू को बतौर आरोपी गिरफ्तार कर लिया था। वह न्यायिक हिरासत में पहले फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह में था जिसे बाद में करनाल स्थित बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। वह अभी भी बाल सुधार गृह में है।

होली पर डॉक्टर की सलाह, खाने से पहले और बाद में 30 सेकेंड तक हाथ जरूर धोएं

भास्कर न्यूज| नई दिल्ली

होली पर अक्सर लोग ओवर इटिंग और साफ खाना नहीं होने की वजह से बीमार हो जाते हैं। राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन विभाग में प्रोफेसर डॉ पुलीन गुप्ता की ने कहा कि पर्व-त्योहार पर लोग अपने से मिलने जाते हैं। ऐसे में लोग न चाहते हुए भी ओवर इटिंग कर लेते हैं, लेकिन इससे बचा जा सकता है। जहां भी जाएं थोड़ा-थोड़ा खाएं। इससे ओवर इटिंग से बचा जा सकता है। खाने से पहले और बाद में साबुन से कम से कम 30 सेकेंड तक हाथ जरूर धोएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जो आप खा रहे हैं, वह साफ हो, उसमें कोई रंग आदि न पड़ा हुआ हो। इसके अलावा जिन्हें शुगर है वह मीठा खाने से बचें और जिन्हें तला हुआ खाने से परेशानी होती है वह इस बात का ध्यान रखें। डॉ गुप्ता ने कहा कि पूरी दुनिया में इस वक्त कोरोना वायरस को लेकर चिंता है। ऐसे में होली पर लोगों को इस बात का ध्यान रखने की जरूरत है कि बड़ी तादाद में एक जगह इकट़्ठे न हों। घर में आ-जा रहे हैं उससे बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं होगी। मगर इकट्‌ठे होने पर किसी भी तरह के इंफेक्शन का खतरा रहता है। कोरोना ही नहीं, अन्य वायरस का इंफेक्शन भी हो सकता है। स्वामी दयानंद अस्पताल में चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) डॉ ग्लेडविन त्यागी ने कहा कि होली के उल्लास में लाेग एक-दूसरे पर खूब रंग डालते हैं। कई रंग ऐसे होते हैं जिनके खतरनाक कैमिकल मिला होता है जो आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। स्किन जलने से लेकर उस पर चकते तक आ सकते हैं।

डीडीए पुरानी गलतियों को दोहराना नहीं चहता: कपूर

इधर, डीडीए के उपाध्यक्ष तरुण कपूर ने कहा कि डीडीए मास्टर प्लान 2021 की गलतियों को दोहराना नहीं चाहता। इस प्लान की खामियों के कारण ही इसमें बार-बार संशोधन करना पड़ा। मास्टर प्लान 2041 को बनाने से पहले कई एजेंसियों और एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है।

अगले 20 सालों को ध्यान में रखकर बन रहा प्लान

डीडीए नेशनल इंटीट्यूट ऑफ अर्बन एफेयर्स (एनआईयूए) की मदद से मास्टर प्लान को आगामी 20 सालों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार कर रहा है। इसमें जनसंख्या, घर की जरूरत, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सोशल सर्विस और पर्यावरण एवं ग्रीन एरिया समेत अन्य विषय शामिल हैं।

डीडीए एरर फ्री मास्टर प्लान-2041 के लिए 14 एक्सपर्ट और 10 एजेंसी की ले रहा मदद

भास्कर न्यूज|नई दिल्ली

राजधानी को प्रदूषण रहित और सुविधा जनक बनाने के लिए दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) मास्टर प्लान- 2041 को एरर लैस बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसके लिए एक्सपर्ट और एजेंसियों से अलग-अलग क्षेत्रों में स्टडी कराई जा रही है। ताकि भविष्य में मास्टर प्लान में कोई संशोधन की आवश्यकता न रहे। दरअसल मास्टर प्लान-2021 में अब तक 150 से ज्यादा बार संशोधन होने पर सवाल खड़े हुए। अब डीडीए के अधिकारियों का कहना है कि कोई भी मास्टर प्लान को पूरी प्लानिंग और भविष्य की छोटी छोटी आवश्यकता और आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। दिल्ली के मास्टर प्लान-2021 की समयसीमा दिसंबर-2021 में खत्म हो जाएगी। इसके पहले मास्टर प्लान-2041 लागू होना है। जिसमें दो साल से भी कम का समय बचा है। इसके बावजूद अभी इसमें काफी काम होना बाकी है। तरुण कपूर के अनुसार इस पर उपराज्यपाल भी समय-समय पर बैठक कर जानकारी ले रहे हैं।

नोएडा में बिजली विभाग के तीन लोगों के खिलाफ गबन का मामला दर्ज

नोएडा| नोएडा में बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सहित तीन लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज पर 54 लाख रुपए का गबन करने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम नोएडा के अधीक्षण अभियंता बी एल मौर्या ने थाना सेक्टर 20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौर्या के अनुसार विद्युत नगरीय वितरण खंड द्वितीय, सेक्टर 18 का विजया बैंक में खाता है। खाते में वर्ष 2019 में 54 लाख रुपए की धनराशि जमा कराई गई थी, लेकिन तत्कालीन अधिशासी अभियंता संजय शर्मा, तत्कालीन सहायक लेखा अधिकारी रामरतन सुमन तथा तत्कालीन कार्यालय सहायक महेश कुमार ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके धोखाधड़ी कर उक्त रकम को राजस्व खाते में नहीं दिखाया।

भाजपा ने चंदा देने वाले डिफाल्टरों से यस बैंक में डकैती डलवाई- संजय सिंह

नई दिल्ली|यस बैंक के डूबने के मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा की केन्द्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सोमवार को आप के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा ने चंदा देने वाले डिफाल्टरों से यस बैंक में डकैती डलवाई। सरकार के पास सभी कंपनियों की जानकारी थी। इसके बावजूद कार्रवाई करने की जगह आम आदमी का पैसा लुटवाया गया। वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी सरकार का नाम लिए बिना निशाना साधा। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि शेयर बाजार, बैंक, नौकरियां, अर्थव्यवस्था सब डूबते जा रहे हैं।

नारी शक्ति को सलाम

प|ी से मिलाने का बहाना बनाकरघर बुलाया, युवती से किया दुष्कर्म

नई योजनाओं की घोषणा की उम्मीद कम

सूत्रों का कहना है कि एमसीडी चुनाव 2022 में है जिसकी तैयारी आम आदमी पार्टी कर रही है। ऐसे में एमसीडी के लिए कुछ नया ऐलान संभव है लेकिन बाकी मामलों की बात करें तो इस बार पब्लिक के लिए पुरानी योजनाएं ही चालू रहने की उम्मीद है। नई योजना घाेषणा की उम्मीद कम है। पुरानी योजनाओं को चालू रखने पर ही सरकार का जोर होगा। हालांकि सरकार को पुरानी योजनाओं के लिए ही बड़ी राशि का इंतजाम करना होगा। चालू वित्तवर्ष का बजट 60 हजार करोड़ रुपए का है जबकि आगामी वित्तवर्ष में सब्सिडी और फ्री वाली योजनाओं पर खर्च बढ़ेगा। ऐसे में ये जरूर है कि अभी खजाने में राशि पड़ी है लेकिन बजट अनुमान 63 हजार करोड़ रुपए से नीचे रहने की संभावना नहीं है। सरकार की पहली बजट में सरकार की ओर से दी जाने वाली सौगातों पर लोगों की नजरें होंगी।

मेट्रोरेल का आवंटन घट सकता है, क्लस्टर बसों से घाटे की भरपाई को रखनी होगी बड़ी राशि


अखिलेश कुमार| नई दिल्ली

दिल्ली सरकार की मशीनरी नार्थ ईस्ट में हुए दंगों के पीड़ितों को राहत देने में जुटी है तो दूसरी तरफ मार्च के तीसरे या चौथे हफ्ते में शुरू होने वाले बजट की तैयारी भी चल रही है। दूसरी बार 60+ बहुमत से आई आम आदमी पार्टी पहले बजट से ही अपने घोषणा पत्र को फोकस में रखकर आगे बढ़ने की तैयारी में है। यही वजह है कि 200 यूनिट तक बिजली फ्री, 201-400 यूनिट तक खपत वालों को 800 रुपए की सब्सिडी, 20 हजार लीटर पानी फ्री, महिलाओं की बस में फ्री यात्रा, क्लस्टर बसों की बढ़ती संख्या के बीच घाटे की भरपाई के लिए मोटी रकम, छात्रों के लिए बस में फ्री यात्रा और मेट्रो रेल में महिलाओं की फ्री यात्रा के लिए भी मोटी रकम बजट में रखने की योजना पर काम कर रही है।

20 से 24 मार्च के बीच बजट सत्र शुरू होने की उम्मीद है जिसमें चालू वित्तवर्ष के 60 हजार करोड़ रुपए के बजट को बढ़ाकर 63 हजार करोड़ रुपए से ऊपर का बड़ा बजट सामने आए। दिल्ली में 60+ सीट के साथ सत्ता में दूसरी बाद आई आम आदमी पार्टी वित्तवर्ष 2020-21 में भी फ्री योजनाएं जारी का ऐलान पहले ही कर चुकी है।

ऐसे में सत्ता के करीबी सूत्रों का कहना है कि 200 यूनिट तक बिजली फ्री और 201-400 यूनिट तक 800 रुपए की सब्सिडी पर 2500 करोड़ रुपए से अधिक, 20 हजार लीटर फ्री पानी पर करीब 350 करोड़ रुपए, महिलाओं की बस में फ्री यात्रा पर 425 करोड़ रुपए, छात्रों व बुजुर्गों के रियायती पास को फ्री यात्रा में बदलने के लिए 125 करोड़ रुपए के अलावा मेट्रो में महिलाओं की फ्री यात्रा पर भी 350 करोड़ रुपए से अधिक राशि खर्च का अनुमान है। इसके अलावा 80 फीसदी से अधिक नंबर 10वीं में लाने वाले छात्रों को फ्री टैब, इंटरप्रिन्योरशिप के लिए 11वीं-12वीं के छात्रों को 1000-1000 रुपए, एक साल में 2 लाख बुजुर्गों की फ्री यात्रा पर 250 करोड़ रुपए से ऊपर की राशि खर्च होने की संभावना है।

कमानी ऑडिटोरियम में रविवार को ‘काल शक्ति’ नाम से अनोखे नृत्य नाटक बैले का आयोजन किया गया। इसमें सीता, द्रौपदी, अहिल्या और उर्मिला को शिव की शक्तियों के प्रतीक के तौर पर दर्शाया गया।

फरीदाबाद। आैषधि नियंत्रक विभाग के अधिकारी मेडिकल स्टोर की जांच करते हुए।

करनाल बाल सुधारगृह के निकट ही परीक्षा देने की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया

दिल्ली के मास्टर प्लान-2021 की समयसीमा दिसंबर-2021 में खत्म हो जाएगी। इसके पहले मास्टर प्लान-2041 लागू होना है। जिसमें दो साल से भी कम का समय बचा है। इसके बावजूद अभी इसमें काफी काम होना बाकी है। तरुण कपूर के अनुसार इस पर उपराज्यपाल भी समय-समय पर बैठक कर जानकारी ले रहे हैं।


पानी, पर्यावरण, सॉलिड वेस्ट पर कराया जा रहा अध्ययन

मास्टर प्लान-2021 में अब तक 150 बार हो चुके हैं संशोधन

04

, नई दिल्ली, मंगलवार 10 मार्च, 2020

दिल्ली सरकार डीटीसी में अभी तक नई बसें नहीं खरीद पाई है और टेंडर लगातार फेल हुए हैं। डीटीसी में किमी स्कीम के तहत इलेक्ट्रिक लो फ्लोर एसी बसों के अलावा एसी लो फ्लोर बसों की खरीद और फेम स्कीम में 300 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद का टेंडर फिर से जारी करेगी। इसके लिए भी बजट में सरकार बड़ी राशि रखेगी लेकिन क्लस्टर स्कीम में बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रति किमी पर आने वाले खर्च की भरपाई में दिल्ली सरकार को मोटी रकम खर्च करनी होगी। अब एसी लो फ्लोर बसें भी उतरनी शुरू हो गई है जिसमें प्रति किमी करीब 80 रुपए कंपनी को देने हैं और इसके अलावा कंडक्टर, ऑपरेशन कंपनी डिम्ट्स को खर्च का भुगतान करने की राशि शामिल कर दें तो हर किमी पर करीब 75 रुपए की भरपाई सरकार को करनी पड़ सकतती है। इसके लिए 1500 करोड़ रुपए और डीटीसी में प्रति किमी घाटा भरपाई के लिए भी करीब 1800 करोड़ रुपए देने होंगे। इन सबके बीच अच्छी बात यह है कि सरकार इस बार 400 करोड़ रुपए से अधिक राशि नई बस खरीदने पर भी खर्च करेगी।


होली बाद बजट को फाइनल टच देगी सरकार, 63 हजार करोड़ से ज्यादा का हो सकता है बजट
खबरें और भी हैं...