पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मप्र में तेज धूप, मौसम शुष्क रहने के आसार

मप्र में तेज धूप, मौसम शुष्क रहने के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र में तेज धूप, मौसम शुष्क रहने के आसार

भोपाल, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में बुधवार की सुबह से ही तेज धूप कहर ढा रही है। वहीं, मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है।
राज्य में मौसम के तेवर लगातार तल्ख को रहे हैं। बुधवार को भी धूप की चुभन परेशान करने वाली रही। बढ़ी गर्मी का जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है। दोपहर होते तक सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो जाती है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रह सकता है।
राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 23.4 डिग्री, ग्वालियर का 22.8 डिग्री और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं मंगलवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 38.5 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 37.6 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
--आईएएनएस
खबरें और भी हैं...