अल एन. संयुक्त अरब अमीरात में झकझोर कर रख देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसमें मोरक्को की एक महिला ने पहले तो अपने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी, फिर उसके बॉडी पार्ट्स को चावल की डिश में पकाकर पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया। लेकिन इस दौरान हुई एक छोटी सी गलती से महिला फंस गई। मामले का खुलासा तब हुआ पुलिस को उसके घर से मृतक का दांत मिल गया। पुलिस ने आरोपी महिला के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है।
तीन महीने तक दबा रहा मामला
- संयुक्त अरब अमीरात के अल एन शहर में हुई ये वारदात करीब तीन महीने पुरानी है, जिसका खुलासा हाल ही में जाकर हुआ है। वहां रहने वाली एक मोरक्कन महिला ने ब्वॉयफ्रेंड की बेवफाई का बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी। हालांकि उसने उसे कैसे मारा, ये अभी पुलिस ने नहीं बताया है।
- महिला ने पहले तो अपने सात साल पुराने ब्वॉयफ्रेंड की हत्या कर दी और फिर अपनी एक दोस्त की मदद से उसकी लाश के कुछ हिस्सों को ठिकानों लगा दिया और बाकी को पीसकर बिरयानी की तरह बनने वाली चावल की एक डिश में मिलाकर उसे पाकिस्तानी मजदूरों को खिला दिया।
- इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतक का भाई अपने लापता भाई को ढूंढते हुए महिला के घर जा पहुंचा। वो महिला मृतक के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई, जिसके बाद उस शख्स ने महिला को लेकर पुलिस से शिकायत कर दी।
दांत मिलने से पकड़ा गई महिला
- पुलिस ने जब महिला के घर छापा मारा तो तलाशी के दौरान वहां रखे मिक्सर में उसे मृतक का एक दांत मिल गया। पुलिस ने जब उसका DNA टेस्ट कराया तो वो मृतक का ही निकला। जिसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।
- महिला का कहना है कि उसका ब्वॉयफ्रेंड उसे धोखा देते हुए एक अन्य लड़की के साथ शादी करने जा रहा था, इसी बात से गुस्सा होकर मैंने उसकी हत्या कर दी। महिला के मुताबिक उसने ये काम गुस्से से पागल होते हुए किया।
- आरोपी महिला का कहना है कि हम पिछले सात साल से साथ थे और इतने सालों से वो ही उसका खर्चा उठा रही थी। लेकिन इतना सब होने के बाद भी जब उसने उसे धोखा दे दिया तो बदला लेने के लिए मैंने ये कदम उठा लिया। फिलहाल महिला के खिलाफ केस चल रहा है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.